फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four suspended including custom superintendent in Nepalese tomato smuggling

UP News: नेपाली टमाटर की तस्करी में कस्टम अधीक्षक समेत चार निलंबित, जांच के बाद हुई कार्रवाई

Sat, 29 Jul 2023 10:38 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 Jul 2023 10:38 AM IST
सार

कस्टम विभाग एडिश्नल कमिश्नर गौरव चंदेल ने कहा कि टमाटर की तस्करी मामले में महाराजगंज कस्टम विभाग के दोषी चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। आगे की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Four suspended including custom superintendent in Nepalese tomato smuggling
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल से भारत में तस्करी कर लाए जा रहे तीन टन टमाटर जब्त किए जाने के मामले में प्रारंभिक जांच के बाद कस्टम अधीक्षक विशाल मेहता, निरीक्षक एसएस हैदर, आदित्य शर्मा और जितेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। दो कर्मचारियों के खिलाफ जांच चल रही है।

विज्ञापन


महराजगंज पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने पिछले दिनों नेपाल से तस्करी करके लाए गए टमाटर पकड़े थे। मामले में सीमा शुल्क विभाग की लापरवाही सामने आई थी। इसके बाद सीमा शुल्क आयुक्त ने नेपाल बॉर्डर पर तैनात सभी छह अधिकारियों को जांच के लिए मुख्यालय बुला लिया था।
विज्ञापन


बीती सात जुलाई को महाराजगंज जिले के निचलौल इलाके के पास एसएसबी की टीम ने डेढ़-डेढ़ टन टमाटर लदी दो गाड़ियों को रोका था। बाद में एसएसबी ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण के बाद इसकी सूचना कस्टम विभाग को दी गई। नेपाल से तस्करी कर भारत लाए गए तीन टन टमाटर को सेहत के लिए अनुपयुक्त मानकर कस्टम ने पहले तो सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: दिन भर धूप ने तपाया, आधी रात से रूक-रूक कर हो रही बारिश; शहर में जलजमाव

अधिकारियों ने लिखा-पढ़ी में इसे नष्ट करने का दावा किया, लेकिन जिस पिकअप पर लदे टमाटर को कस्टम ने नष्ट करने का दावा किया था, उसी पिकअप को अगले दिन पुलिस ने टमाटर की कालाबाजारी के आरोप में पकड़ लिया और दोबारा कस्टम विभाग को सौंप दिया था।

कर्मचारी पहले तो मामले को दबाने में लगे रहे, लेकिन जब पुलिस, एसएसबी और कस्टम के उच्चाधिकारियों को इसकी भनक लगी तो जांच बैठा दी गई। मामला संज्ञान में आने पर दोषी सभी छह कर्मचारियों को लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया। सूत्र बताते हैं कि प्रारंभिक जांच में ही हेराफेरी सामने आ गई। जांच में पाया गया कि टमाटर लदी जिस गाड़ी को जब्त किया गया था, उसे छोड़ दिया गया। जबकि कस्टम विभाग के रिकाॅर्ड में टमाटर को नष्ट करने और गाड़ी को सीज दिखाया गया। प्रारंभिक जांच के आधार पर ही चार कस्टम अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।अन्य की विभागीय जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर विश्वविद्यालय में मारपीट मामला: 18 छात्र निष्कासित, छह बाहरियों पर लगा प्रतिबंध

छह माह से पांच वर्ष तक की हो सकती है कार्रवाई

निलंबन की कार्रवाई छह माह से लेकर पांच वर्ष तक हो सकती है। अगर जांच में जिम्मेदार पद पर इन्हें दोबारा नियुक्त किए जाने पर संशय हुआ तो इनके निलंबन को बोर्ड में भेजा जाता है। वहां अपराध की समीक्षा कर अधिकारियों की ओर से आगे की सजा सुनाई जाती है। नियम है कि दोषी पाए जाने पर बोर्ड पांच वर्ष तक के लिए निलंबित कर सकता है।

कस्टम विभाग एडिश्नल कमिश्नर गौरव चंदेल ने कहा कि टमाटर की तस्करी मामले में महाराजगंज कस्टम विभाग के दोषी चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। आगे की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed