{"_id":"645653d309fa41e305041374","slug":"four-student-selected-in-private-company-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-154984-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविवि : तीन विद्यार्थियों का चार लाख के पैकेज पर चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविवि : तीन विद्यार्थियों का चार लाख के पैकेज पर चयन
विज्ञापन
गुड़गांव की कंपनी ने रिलेशनशिप मैनेजर पद पर दिया नौकरी का ऑफर
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय के एमबीए के तीन विद्यार्थियों का चयन चार लाख के वार्षिक पैकेज पर हुआ है। गुड़गांव की कंपनी सेव मैक्स इंक ने ऑनलाइन मोड में इंटरव्यू के बाद इन्हें रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर नौकरी का ऑफर दिया है।
गोरखपुर विश्वविद्यालय की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया था। इसमें गूगल मीट पर करीब दो दिन चले इंटरव्यू में एमबीए, बीबीए, बीकॉम और एमकॉम कोर्स के विद्यार्थी शामिल हुए। फाइनल इंटरव्यू के लिए आशीष गोस्वामी, सोनम पांडेय, इंतेखाब आलम, सुनील, आदित्या, सावित्री यादव, शिवानी सोनकर का चयन किया गया। सेव मैक्स इंक की प्रबंधक मानव संसाधन अंकिता त्रिपाठी ने कहा कि इनमें से सोनम पांडेय, आदित्य और शिवानी सोनकर का अंतिम रूप से चयन हुआ।
आदित्य का चयन तीन लाख पचास हजार और सोनम पांडेय व शिवानी सोनकर का चयन चार लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ है। डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन के विभागाध्यक्ष डॉ सत्यपाल सिंह और समन्यवक डॉ. स्वर्णिमा सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामना दी।