फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four shop sealed and fifty bike challan due to shop open without roster

यहां रोस्टर की अनदेखी करना पड़ा भारी, ऐसे सील हुई चार दुकानें

Sat, 27 Jun 2020 03:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 27 Jun 2020 03:49 PM IST
विज्ञापन
Four shop sealed and fifty bike challan due to shop open without roster
दुकान सील करवाते सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला।

रोस्टर की अनदेखी कर इलेक्ट्रॉनिक सामानों से जुड़े सिनेमा रोड स्थित शाही मार्केट में शनिवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। सिटी मजिस्ट्रेट ने वहां कंप्यूटर की चार दुकानों को सील कर दिया। जिन दुकानों को सील किया गया उनमे मिश्रा कंप्यूटर नाम से दो दुकान तथा स्टार कंप्यूटर और भारत कंप्यूटर शामिल हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग की भी वहां अनदेखी पाई गई। इनपर सिटी मजिट्रेट ने कोतवाली पुलिस की मदद से करीब 50 दो पहिया वाहनों का चालान भी कराया। उनका कहना है कि शाही मार्केट के प्रबंधक को भी नोटिस भेज जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन


उनकी भी जिम्मेदारी बनती है कि वे प्रशासन की तरफ से जारी दिशा निर्देशों का दुकानदारों से पालन कराना सुनिश्चित कराएं। बता दें कि जिला प्रशासन की तरफ से बनाए गए रोस्टर के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों को खोलने के लिए सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार का दिन तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि शाही मार्केट में रोस्टर की अनदेखी कर इलेक्ट्रॉनिक की दुकानें रोजाना खुल रही हैं। मौके का निरीक्षण किया गया तो कई दुकानें खुली हुई मिली जबकि रोस्टर के मुताबिक उनके आज खोलने का दिन नहीं था।

इस पर कंप्यूटर से जुड़ी चार दुकानें सील कर दी गई। बाहर खड़े 40 से 50 वाहनों का चालान कराया गया है शाही मार्केट के प्रबंधक को भी नोटिस भेजकर जवाब तलब किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed