फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four pairs of trains including Gorakhpur Express, Antyodaya canceled, four pairs will run on changed routes.

Gorakhpur News: गोरखपुर एक्सप्रेस, अंत्योदय समेत चार जोड़ी ट्रेन निरस्त, चार जोड़ी बदले मार्ग से चलेंगी

Sun, 07 Jan 2024 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Four pairs of trains including Gorakhpur Express, Antyodaya canceled, four pairs will run on changed routes.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल के पलवल-मथुरा जंक्शन खंड पर स्थित मथुरा जं. स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग का काम चल रहा है। इस रूट पर 22 जनवरी से 05 फरवरी तक नान-इंटरलॉक कार्य के लिए ब्लाक दिए जाने के कारण गोरखपुर से आने-जाने वाली चार जोड़ी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन एवं शार्ट ओरिजिनेशन तथा नियंत्रण किया जाएगा।


निरस्तीकरण-
- बांद्रा टर्मिनस से 21, 28 जनवरी तथा 04 फरवरी को चलने वाली ट्रेन नंबर-22921 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।

- गोरखपुर से 23, 30 जनवरी तथा 06 फरवरी को चलने वाली ट्रेन नंबर -22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।

- अहमदाबाद से 20, 25, 27 जनवरी तथा 01, 03 फरवरी को चलने वाली ट्रेन नंबर-19409 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।
- गोरखपुर से 22, 27 एवं 29 जनवरी तथा 03, 05 फरवरी को चलने वाली ट्रेन नंबर-19410 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।

- उदयपुर से 22 एवं 29 जनवरी को चलने वाली ट्रेन नंबर -19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।

- कामाख्या से 25 जनवरी तथा 01 फरवरी को चलने वाली ट्रेन नंबर-19616 कामाख्या-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी ।

- गोरखपुर से 12, 19, 26 जनवरी तथा 02 फरवरी को चलने वाली ट्रेन नंबर -05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी ।
- बांद्रा टर्मिनस से 13, 20, 27 जनवरी तथा 03 फरवरी को चलने वाली ट्रेन नंबर -05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी ।

----------
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन-
-
ट्रेन नंबर-22531 छपरा-मथुरा एक्सप्रेस 22, 24, 26, 29, 31 जनवरी तथा 02, 05 फरवरी को कासगंज में शार्ट टर्मिनेट होगी ।
-
ट्रेन नंबर-22532 मथुरा-छपरा एक्सप्रेस 22, 24, 26, 29, 31 जनवरी तथा 02, 05 फरवरी को कासगंज से चलाई जाएगी।

---------
मार्ग परिवर्तन-

-
बांद्रा टर्मिनस से 10 जनवरी से 04 फरवरी तक चलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग आगरा फोर्ट-टुण्डला-इटावा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग आगरा कैण्ट-भांडई-उदी मोड-इटावा के रास्ते चलाई जाएगी ।
विज्ञापन


-
बरौनी से 11 जनवरी से 05 फरवरी तक चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग इटावा-टुण्डला-आगरा फोर्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटावा-उदी मोड -भांडई-आगरा कैण्ट के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
मुजफ्फरपुर से 11, 18, 25 जनवरी तथा 01 फरवरी को चलने वाली 15269 मुजफ्फरपुर-साबरमती एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग इटावा-टुण्डला-आगरा फोर्ट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटावा-उदी मोड-भांडइ-आगरा कैण्ट के रास्ते चलाई जाएगी ।

- साबरमती से 13, 20, 27 जनवरी तथा 03 फरवरी को चलने वाली 15270 साबरमती-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग आगरा फोर्ट-टुण्डला-इटावा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग आगरा कैण्ट-भांडइ-उदी मोड-इटावा के रास्ते चलाई जाएगी।

-
सूरत से 12, 19, 26 जनवरी तथा 02 फरवरी को चलने वाली 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग ग्वालियर-आगरा कैण्ट-टुण्डला-इटावा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग ग्वालियर-भिंड-इटावा के रास्ते चलाई जाएगी।

-
मुजफ्फरपुर से 14, 21, 28 जनवरी तथा 04 फरवरी को चलने वाली 19054 मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग इटावा-टुण्डला-आगरा कैंट-ग्वालियर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटावा-भिंड-ग्वालियर के रास्ते चलाई जाएगी ।

-
गोरखपुर 11, 18, 25 जनवरी तथा 01 फरवरी को चलने वाली 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग इटावा-टुण्डला-आगरा कैण्ट-ग्वालियर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इटावा-भिंड-ग्वालियर के रास्ते चलाई जाएगी।


-
ओखा से 14, 21, 28 जनवरी तथा 04 फरवरी को चलने वाली 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग ग्वालियर-आगरा कैण्ट-टुण्डला-इटावा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग ग्वालियर-भिंड-इटावा के रास्ते चलाई जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed