फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four oxygen plants will be set up in Deoria

सीएम योगी का दौरा: देवरिया में लगेंगे चार ऑक्सीजन प्लांट, खुलेगा बीस बेड का पिक्कू अस्पताल

Wed, 26 May 2021 05:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Wed, 26 May 2021 05:48 PM IST
सार

पीएचसी-सीएचसी को गोद लेकर मॉडल बनाएं सांसद-विधायक, सीएम योगी ने कहा- हम मृत्यु दर को 95 फीसद कम करने में सफल हुए

विज्ञापन
Four oxygen plants will be set up in Deoria
देवरिया में अस्पताल का निरीक्षण करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश के हर जिले को ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। देवरिया में चार नए ऑक्सीजन प्लांट लगाने की प्रक्रिया चल रही है। प्रदेश में 300 से अधिक आक्सीजन संयंत्र लगाए जाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। तीसरी लहर को देखते हुए देवरिया एवं लार में बीस-बीस बेड का पिक्कू वार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने सांसद, विधायकों से अपने इलाके के एक सीएचसी-पीएचसी को गोद लेकर उसे मॉडल बनाने की अपील की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार को विकास भवन परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना की सेकेंड वेव के बारे में विशेषज्ञ यूपी में कई प्रकार की आशंका जता रहे थे। हमने टीम वर्क और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताए ट्रिपल टी (ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट) का मंत्र अपनाए रखा। इसके अपेक्षित और व्यापक परिणाम आए हैं। आज यूपी देश में सर्वाधिक कोरोना टेस्ट कराने वाला राज्य है। हम आज की तारीख में चार करोड़ 77 लाख कोरोना जांच करा चुके हैं। प्रदेश में संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए गांव से मोहल्लों तक अर्ली एंड अग्रेसिव कैंपेन चलाया गया। इससे लगातार सफलता मिल रही है। 30 अप्रैल को पीक टाइम पर कोरोना के कुल एक्टिव केस 3.10 लाख थे, जो आज 62 हजार के आसपास आ गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में पॉजिटिविटी औसतन तीन फीसद के आसपास रह गई है। जबकि कोविड से रिकवरी रेट 95 फीसद हो गई है। इसमें लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि देवरिया जिले की समीक्षा में पॉजिटिविटी रेट तीन फीसद के करीब और रिकवरी रेट 93 फीसद से अधिक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जीवन के साथ जीविका की रक्षा के लिए हमने लॉकडाउन के बजाय आंशिक कोरोना कर्फ्यू को अपनाया। इससे कृषि क्षेत्र, फल व सब्जी मंडियों व अन्य सभी आवश्यक क्षेत्रों में कोई दिक्कत नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने कतरारी गांव और मझगांवा पीएचसी का दौरा किया। जिला अस्पताल में बने कोविड अस्पताल के मरीजों को सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से देखा और बेहतर इलाज के लिए अफसरों को निर्देशित किया।
 

हम मृत्यु दर को 95 फीसद कम करने में सफल हुए

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना के थर्ड वेव को काबू में करने के साथ ही इंसेफेलाइटिस नियंत्रण की तैयारियां भी करनी होंगी। इंसेफेलाइटिस के लिए संवेदनशील बरसात का मौसम शुरू होने वाला है। गोरखपुर-बस्ती मंडल के जिले पूर्व में इससे प्रभावित होते थे। ऐसे में जिला अस्पतालों की पीआईसीयू (पीकू) व सीएचसी की मिनी पीकू को क्रियाशील किया जा रहा है। इंसेफेलाइटिस से हम मृत्यु दर को 95 फीसद कम करने में सफल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इंसेफेलाइटिस ट्रीटमेंट सेंटर, सब सेंटर के अलावा सैकड़ों की संख्या में हेल्थ वेलनेस सेंटर हैं, ऐसे में हमें इस पर और नियंत्रण में निश्चित ही कामयाबी मिलेगी। सीएम ने कहा कि कोरोना के थर्ड वेव आए बच्चों को बचाने के लिए अभी से दवा-इलाज की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोविड के थर्ड वेव से बच्चों को बचाने के लिए देवरिया में 15 बेड का एक पीकू वार्ड पहले से है। इसके अलावा 20 बेड कब नए पीकू वार्ड देवरिया एवं लार में स्थापना की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर सीएचसी-पीएचसी गतिविधियों का केंद्र बने। वहां जांच, इलाज व टीकाकरण की सुविधा हो। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से एक सीएचसी या पीएचसी गोद लेने की अपील भी की। सीएम ने कहा कि कोविड के सेकेंड वेव में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों व वायुसेना के विमानों से टैंकर लिफ्ट कराकर हर अस्पताल और हर जरूरतमंद तक ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। अब फोकस हर जिले को इस परिप्रेक्ष्य में आत्मनिर्भर बनाने पर है। 20 हजार ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर मंगाए गए हैं, इतने और नए मंगाए जा रहे हैं। सरकार सभी मेडिकल कॉलेजों में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करा रही है।

 

एक जून से 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग को भी टीका

सीएम योगी के कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि एक  जून से पूरे प्रदेश में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को टीका लगने लगेगा। थर्ड वेव में बच्चों की सुरक्षा के लिए उनके अभिभावकों के लिए हर जिले में स्पेशल कंसंट्रेटर बनेंगे। आने वाले समय पर 12 से 18 वर्ष आयु वर्ग को भी टीका लगेगा। इसके साथ ही न्यायिक अधिकारियों व मीडियाकर्मियों के लिए भी टीकाकरण की अलग से व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में 1.81 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें 13.65 लाख युवा हैं। उन्होंने कहा कि गांवों में अब भी कुछ लोग जांच व टीका लगवाने में संकोच कर रहे हैं। मीडिया के बंधु इसमें प्रेरक की भूमिका निभा सकते हैं।

हेलीपैड पर हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवरिया आगमन पर पुलिस लाइन देवरिया हेलीपैड पर सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा, जिले के प्रभारी मंत्री श्रीराम चौहान, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद, गन्ना विकास संस्थान लखनऊ के उपाध्यक्ष नीरज शाही, सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, बरहज विधायक सुरेश तिवारी, सलेमपुर विधायक काली प्रसाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठे लाल निगम, हरिचरण कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.अंतर्यामी सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, भाजपा नेता जितेंद्र प्रताप राव, राजकुमार शाही, प्रमोद शाही, सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी, अंबिकेश पाण्डेय, रमेश सिंह, त्रिगुनायक विश्वकर्मा, प्रमोद सिंह, हियुवा के जिलाध्यक्ष मुन्ना राय, अमित सिंह बबलू आदि ने स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed