फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four November counseling for admission to vacant seats in MMMUT

गोरखपुर: MMMUT में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए चार को होगी काउंसिलिंग, आज होगा नामांकन

Mon, 31 Oct 2022 02:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 31 Oct 2022 02:07 PM IST
सार

प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. एससी जायसवाल ने बताया कि रिक्त सीटों के लिए मौके पर काउंसिलिंग की जा जाएगी। इसमें वही अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे, जो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित परीक्षा में हिस्सा लेकर एमएमएमयूटी में प्रवेश का विकल्प चुने होंगे।

विज्ञापन
Four November counseling for admission to vacant seats in MMMUT
MMMUT - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की बीबीए, बीफॉर्मा, बीटेक द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री), बीफॉर्मा द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री), एमबीए, एमएससी (गणित, भौतिकी और रसायनशास्त्र) और एमसीए की खाली सीटों को भरने की प्रक्रिया विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुरू कर दी है। इन सीटों पर सीधे काउंसिलिंग की जाएगी। इसके लिए विश्वविद्यालय ने चार नवंबर की तिथि घोषित की है।
विज्ञापन


प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. एससी जायसवाल ने बताया कि रिक्त सीटों के लिए मौके पर काउंसिलिंग की जा जाएगी। इसमें वही अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकेंगे, जो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित परीक्षा में हिस्सा लेकर एमएमएमयूटी में प्रवेश का विकल्प चुने होंगे। मौके पर काउंसिलिंग के लिए सोमवार शाम पांच बजे से ऑनलाइन नामांकन शुरू होगा।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वह विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका में शैक्षणिक योग्यता, फीस आदि से अवगत होने के बाद ही नामांकन करें। अभ्यर्थियों को मूल शैक्षणिक अंकपत्र व प्रमाणपत्र के साथ काउंसिलिंग में उपस्थित होना होगा। प्रवेश के लिए निर्धारित फीस का ड्रॉफ्ट लेकर आना होगा। काउंसिलिंग के बाद तत्काल फीस जमा करना होगा। इसकी विस्तृत सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed