फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four new corona positive got in siddharthnagar

सिद्धार्थनगर में चार और मिले कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 45

Mon, 15 Jun 2020 05:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 15 Jun 2020 05:09 PM IST
सार

  • बांसी और इटवा तहसील क्षेत्र के अलग- अलग गांव के हैं निवासी
  • रिपोर्ट आने के बाद बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किए गए संक्रमित मरीज
  • जिले में अबतक मिल चुके हैं 177 संक्रमित

 

विज्ञापन
Four new corona positive got in siddharthnagar
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में सोमवार को चार कोरोना संक्रमित पाए गए। संक्रमित मिले मरीजों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। मरीज बांसी और इटवा तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांव के हैं। रिपोर्ट आने के बाद चारों को बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। जिले में अब तक 177 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 124 लोग स्वस्थ्य होकर अपने घरों को जा चुके हैं। 45 एक्टिव केस हैं।

विज्ञापन


बांसी तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 24 वर्षीय युवक और 20 वर्षीय महिला कोरोना संदिग्ध थे। उनके लार का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। साथ ही उन्हें गांव के विद्यालय में क्वारंटीन कर किया गया था। इसके अवाला एक 65 वर्षीय महिला के लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, वह संदिग्ध थी, इसलिए गांव के विद्यालय में क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन


इसके अलावा इटवा तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 60 वर्षीय व्यक्ति कुछ दिन पूर्व दिल्ली से लौटा था। संदिग्ध पाए जाने पर उसके लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। सोमवार सुबह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में चारों कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि चार कोरोना संक्रमित सोमवार को मिले थे। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

 

आकड़ों पर एक नजर

  • अबतक पाए संक्रमितों की संख्या 177
  • बीमारी से ठीक हुए लोगों की संख्या 124
  • एक्टीव मरीज जिनका इलाज चल रहा है 46
  • जिले में अबतक संक्रमण से मृतकों की संख्या सात


कोराना संक्रमित पाया गया मृतक
जिला अस्पताल में इलाज अभाव में दम तोड़ने वाले 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उसकी मौत के मामले में चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगा था। मौत के बाद उसके लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।

रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके बाद उसके संपर्क में आए अन्य लोगों के लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि मृतक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उसके संपर्क में आए अन्य लोगों के लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed