फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Four miscreants of gang who cheated by changing ATM card in Basti arrested

बस्ती में मुठभेड़: एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाले गिरोह के चार शातिर बदमाश गिरफ्तार, दो सिपाही घायल

Sat, 31 Jul 2021 01:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 31 Jul 2021 01:45 PM IST
सार

सोनहा थाना क्षेत्र में भानपुर-रुधौली मार्ग पर खैरा पुल के पास हुई मुठभेड़। मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल, सभी को जिला अस्पताल में कराया है भर्ती। बदमाशों के पास से 26 एटीएम कार्ड, छह मोबाइल समेत कार व असलहे बरामद।

विज्ञापन
Four miscreants of gang who cheated by changing ATM card in Basti arrested
अस्पताल में भर्ती घायल पुलिसकर्मी व बदमाश।। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाले चार शातिरों की शनिवार तड़के पुलिस से बस्ती के सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर-रुधौली मार्ग पर खैरा पुल के पास मुठभेड़ हो गई। पकड़े जाने के डर से बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। बचाव में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। वहीं, दो सिपाही भी गोली लगने से घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से 26 एटीएम कार्ड, छह मोबाइल, 25 हजार रुपये नगद समेत असलहे व एक कार बरामद किया गया है। बदमाशों ने बस्ती, गोरखपुर, मऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में काफी दिनों से एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाले गिरोह की सूचना मिल रही थी। जिसकी तलाश के लिए एंटी नारकोटिक्स टीम के साथ सभी थानों को अलर्ट किया गया था। शुक्रवार की देर रात मुखबिर से गिरोह के सोनहा थाना क्षेत्र में होने की खबर मिली। जिस पर टीमों को इलाके में मुस्तैद कर दिया गया। 
विज्ञापन


शनिवार भोर में करीब सवा तीन बजे भानपुर-रुधौली मार्ग पर खैरा पुल के पास एक कार आती दिखी। कार में चार लोग सवार थे। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी की अगुवाई में इंस्पेक्टर सोनहा रामकृष्ण मिश्र, एसएसआई उमाशंकर त्रिपाठी, प्रभारी एंटी नारकोटिक्स टीम योगेश सिंह, एसआई अनिल कुमार यादव, हेड कांस्टेबिल महेंद्र यादव, कांस्टेबिल विनय कन्नौजिया, विवेक कुमार यादव, इरशाद खान, देवेंद्र निषाद, शुभेंद्र तिवारी, ललित भट्ट, कुलदीप यादव, सर्वेश नायक की टीम ने जब रोक कर पूछताछ करने का प्रयास किया गया तो पुलिस टीम पर फायर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे ठगी का शिकार बनाता था गिरोह

पुलिस ने भी बचाव में गोलियां चलाईं। किसी तरह से बदमाशों को काबू में किया गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान उग्रसेन चौरसिया निवासी ग्राम उनवल थाना खजनी गोरखपुर, सुरजीत बिंद निवासी ग्राम बैदौली बाबू थाना बांसगांव गोरखपुर, अजय दूबे उर्फ छोटू निवासी ग्राम रघुवाडीह थाना बांसगांव गोरखरपुर व रंजीत यादव निवासी ग्राम बोगा थाना खजनी जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। 

मुठभेड़ में अजय दूबे के दाहिने पैर के घूटने के नीचे, रंजीत यादव को बायें पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। वहीं, सोनहा थाना के कांस्टेबिल विवेक यादव के बायें हाथ में तथा कांस्टेबिल देवेंद्र निषाद के दाहिने हाथ को छूते हुए गोली निकल गई है। बदमाशों पर सोनहा थाना में पुलिस टीम पर हमले व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, मऊ व अन्य आस पास के जनपदों में एटीएम की कार से रेकी करते थे। जब कोई बुजुर्ग व्यक्ति या महिला एटीएम में आती तो मदद के बहाने कार्ड बदल कर पिन जान लेते थे। इसके बाद दूसरे एटीएम या पेट्रोल पंप पर स्वैप मशीन के जरिए पैसे निकाल लेते थे। साथ में असलहा भी रखते थे, ताकि कहीं कोई दिक्कत हो तो डरा-धमका भाग निकलें।

बस्ती में पांच जुलाई को की थी वारदात

एसपी ने बताया कि गिरोह ने पांच जुलाई को रुधौली में एक महिला के एटीएम कार्ड को बदल कर बांसी पेट्रोल पंप व एटीएम से कुल नब्बे हजार रुपया निकाल लिया था। तीस जुलाई को मऊ के घोषी में एटीएम बदला और गोरखपुर के बड़हलगंज में पैसा निकाला। शुक्रवार की रात भी बस्ती वारदात के लिए ही आए थे। एक जगह वारदात के बाद बदमाश गाड़ी का नंबर बदल देते थे, ताकि उनकी पहचान न हो सके।

ठगी के कई मुकदमे हैं दर्ज
आरोपी अजय दूबे पर संतकबीरनगर के धनघटा, कोतवाली, बखिरा, मेंहदावल, कुशीनगर व बस्ती में कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। रंजीत पर संतकबीरनगर के मेंहदावल, कोतवाली व बस्ती में कुल सात आपराधिक मामले पंजीकृत हैं। सुरजीत पर गोरखपुर के गगहा थाने का गैंगस्टर भी है। उस पर गोरखपुर के बांसगांव, गगहा व बस्ती के सोनहा व रुधौली थानों में कुल छह मामले दर्ज हैं। जबकि उग्रसेन पर बस्ती के सोनहा व रुधौली में दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed