फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four lane bypass will be built in Gida, pressure on the highway will reduce

Gorakhpur News: गीडा में बनेगा फोरलेन बाईपास, हाईवे पर कम होगा दबाव

Mon, 22 Jul 2024 05:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Four lane bypass will be built in Gida, pressure on the highway will reduce
- चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज की तरफ से गीडा बोर्ड की बैठक में उठाया गया था मामला
विज्ञापन

- गीडा प्रशासन की तरफ से एनएच को भेजा गया प्रस्ताव

- प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने के लिए अब सांसद से मिलेंगे उद्यमी

- सहजनवां विधायक ने मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में भी उठाया था मामला

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कालेसर से लेकर सहजनवां तक मुजफ्फरपुर-लखनऊ हाईवे के बोझ को कम करने के लिए फोरलेन बाईपास बनाया जाएगा। तेनुआ टोल प्लाजा से लेकर सेक्टर 15 होते हुए भीटी रावत के आगे मेन रोड से जुड़ने वाले इस बाईपास के लिए गीडा प्रशासन ने प्रस्ताव राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को भेज दिया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में सहजनवां विधायक ने भी इस मामले को उठाते हुए प्रदेश सरकार की तरफ से भी पहल करने की मांग की थी। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद इस बाईपास सड़क के जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
गीडा में कई बड़ी कंपनियों के निवेश के बाद अब इस इलाके में औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आई है। लेकिन, कालेसर से सहजनवां के बीच नेशनल हाईवे पर वाहनों का दबाव अधिक होने के चलते उद्यमियों को अपनी फैक्टरी तक माल मंगाने और भेजने में दिक्कत आ रही है। बीते नवंबर में प्रशासन ने हादसों को रोकने के लिए कालेसर से सहजनवां तक हाईवे के सारे कट बंद करा दिए। अब अगर गीडा की किसी फैक्टरी में जाना है तो या तो कालेसर जीरो प्वाइंट पर सड़क पार करनी होगी या फिर सहजनवां से। इसके चलते कर्मचारियों की मुश्किलें भी बढ़ी हुईं हैं। चैंबर्स ऑफ इंडस्ट्रीज ने उद्यमियों और कर्मचारियों की दिक्कत को देखते हुए फोरलेन बाईपास बनाने की मांग की थी।
विज्ञापन

अब सांसद से मिलेंगे उद्यमी
प्रस्तावित बाईपास का प्रस्ताव राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को भेजा गया है। इसे मंजूरी दिलाने के लिए उद्यमी जल्द ही सांसद रविकिशन से मिलकर अनुरोध करेंगे कि वे इसे केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर मंजूरी दिलाएं। बता दें कि गीडा प्रशासन की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव पर अब राजमार्ग विभाग की तरफ से इसकी फिजबिल्टी जांच की जाएगी। इसके बाद निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान सहजनवां के विधायक प्रदीप शुक्ला ने उद्यमियों की तरफ से इस मुद्दे को उठाते हुए मांग रखी कि गीडा के विभिन्न सेक्टरों को जोड़ने वाली इस सड़क के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से भी प्रयास किए जाएं। मुख्यमंत्री ने इस पर कार्यवाही का आश्वासन दिया था, जिससे सड़क निर्माण को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
कोट-
गीडा के उद्योगों तक सामान लाने-ले जाने के लिए बाईपास फोरलेन बहुत जरूरी है। अभी सहजनवा से कालेसर तक जाम की वजह से दिक्कत आ रही है। बाईपास बन जाने से हाईवे पर चलने वालों को भी सुविधा होगी। पूरा मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में है, उम्मीद है कि जल्द ही इसकी घोषणा होगी।
आरएन सिंह, अध्यक्ष चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज
प्रस्तावित बाईपास सेक्टर 15, सेक्टर 13 व सेक्टर 11 को सेक्टर 26 से जोड़ेगा। इस बाईपास के बन जाने के बाद गीडा के विकास में और तेजी आएगी। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज ने ही इसके निर्माण का प्रस्ताव रखा था। हम लोग जल्द ही सांसद से भी मिलकर इसके लिए प्रयास करने की अपील करेंगे।

आकाश जालान, महासचिव-चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज
उद्यमियों की मांग पर फोरलेन बाईपास बनाने का प्रस्ताव राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को भेजा गया है। अब उनकी तरफ से फिजबिल्टी जांच कर इसकी मंजूरी व स्टीमेट आदि बनाने का कार्य किया जाना है। इस मामले में गीडा प्रशासन हर संभव मदद देने को तैयार है।
अनुज मलिक, सीईओ-गीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed