गोरखपुर: अलग-अलग सड़क हादसे में मजदूर सहित चार की मौत, हेलमेट होता तो बच सकती थी जान
बांसगांव थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले वीरेंद्र यादव (35) की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। वह रात में खेत में ही चादर बिछाकर सोया था। इसी दौरान खनन में लगे डंपर से हादसा हो गया। वह मां-बाप का इकलौता बेटा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को हुए सड़क हादसों में मजदूर सहित चार लोगों की मौत हो गई। खजनी-सिकरीगंज मार्ग पर हुए हादसे में बाइक सवार तीन युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे में एक युवक घायल हो गया।
हरनही प्रतिनिधि के अनुसार, खजनी-सिकरीगंज मार्ग पर इंडेन गैस एजेंसी के समीप बुधवार रात 10 बजे अज्ञात वाहन की ठोकर से एक ही गांव के बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मौत की खबर से दोनों युवकों के घर में मातम छा गया। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और हेलमेट नहीं लगाए थे।
जानकारी के मुताबिक, खजनी थाना क्षेत्र के पिपरा बनवारी गांव में मिट्टी खनन का काम चल रहा था, जिसमें महुलाखोर निवासी बिरजू (20) ट्रैक्टर से मिट्टी गिराने का कार्य कर रहा था। बुधवार रात बिरजू के साथ पिपरा बनवारी गांव निवासी आशुतोष (23) व महुलाखोर गांव निवासी आकाश यादव (26) डीजल लेने बाइक से खजनी की तरफ जा रहे थे।
अचानक जैसे ही खजनी रोड पर मुड़े तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। वाहन चालक फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बिरजू व आकाश को मृतक घोषित कर दिया। आशुतोष को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
चिलुआताल इलाके के प्रतापपुर के पास बरात से वापस आते समय बुधवार रात एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, भंडारो निवासी जितेंद्र कुमार (22 ) बाइक से सिहोरवा प्रतापपुर बरात गया था। रात 11 बजे के करीब घर लौट रहा था। रास्ते में चार पहिया वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने, गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया है।
सोते समय मजदूर को डंपर ने रौंदा, मौत
बांसगांव थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने वाले वीरेंद्र यादव (35) की डंपर से कुचलकर मौत हो गई। वह रात में खेत में ही चादर बिछाकर सोया था। इसी दौरान खनन में लगे डंपर से हादसा हो गया। वह मां-बाप का इकलौता बेटा था।
जानकारी के मुताबिक, बिहार के पश्चिमी चंपारण निवासी वीरेंद्र यादव ईंट भट्ठे पर रहकर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। वह रोजाना मंझरिया बदरा ताल के पास खेत में सोता था। बुधवार रात भी वह खेत में सोया था और कि इसी दौरान भोर में चार बजे डंपर ने कुचल दिया।
खेत में जेसीबी चला रहे चालक ने इसकी सूचना भट्ठा मालिक को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।