{"_id":"621254644287b65dc36cd194","slug":"four-in-custody-in-connection-with-murder-and-burial-of-dead-body-in-pipraich-wife-carried-out-the-crime-along-with-her-companions","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पिपराइच में हत्या कर शव दफनाने के मामले में चार हिरासत में, पत्नी ने साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पिपराइच में हत्या कर शव दफनाने के मामले में चार हिरासत में, पत्नी ने साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
Sun, 20 Feb 2022 08:17 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 20 Feb 2022 08:17 PM IST
सार
पोस्टमार्टम में पीटकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी की तहरीर पर बाबूराम सहित चार पट्टीदारों पर हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिपराइच इलाके के चकिया नहर के पास नारदमुनि साहनी की हत्या कर शव दफनाने के मामले में रविवार को पुलिस ने पत्नी समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की जांच में सामने आ रहा है कि पत्नी ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदारात को अंजाम दिया है। हालांकि, पुलिस अभी इससे इंकार कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 17 फरवरी को नारदमुनि (40) का शव खेत में दफनाया हुआ मिला था। पोस्टमार्टम में पीटकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने इस मामले में पत्नी की तहरीर पर बाबूराम सहित चार पट्टीदारों पर हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। अब पुलिस की जांच में दूसरे ही तथ्य सामने आ रहे हैं। पत्नी से पूछताछ के बाद महराजगंज से दो लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा भी रविवार को पिपराइच थाने पहुंचे थे। आरोपितों से उन्होंने भी पूछताछ की है। इसके साथ ही पुलिस नामजद आरोपितों के भूमिका की भी जांच कर रही है। एसएसपी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर जल्द पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन