फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four friends became bike thieves after failing to find jobs; they used to sell the parts.

Gorakhpur News: नौकरी नहीं मिली तो बने बाइक चोर, पार्ट्स बेचते थे चार दोस्त

Wed, 14 Oct 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 14 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Four friends became bike thieves after failing to find jobs; they used to sell the parts.
गोरखपुर। दसवीं तक पढ़ाई की, लेकिन नौकरी नहीं मिली तो चार दोस्तों ने बाइक चोरी को ही धंधा बना लिया। घरों के सामने खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाते और फिर उन्हें खोलकर उनके पुर्जे अलग-अलग बेच देते थे।
विज्ञापन

मंगलवार को बेलीपार पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की चार बाइकें और एक बोरे में वाहन के अलग-अलग पुर्जे बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, बेलीपार क्षेत्र निवासी कुलदीप शाही की मोटरसाइकिल आठ अक्तूबर को घर के सामने से चोरी हो गई थी। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। मंगलवार को पुलिस को उनके बारे में सूचना मिली, जिसके बाद भोर में करीब चार बजे सुबह महाेब बंधा मोड़ पर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संतकबीरनगर जिले के महुली थाना क्षेत्र के सकरैचा निवासी अंगद कुमार यादव, धनघटा थाना क्षेत्र के रजनीली निवासी शिवा कुमार, महुली थाना क्षेत्र के सतहरा निवासी आशुतोष कसौधन और गोरखपुर के बांसगांव क्षेत्र के मोहन बेदौली निवासी अतुल राय के रूप में हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed