{"_id":"6176736190b72161c07a0273","slug":"four-died-due-to-drinking-spurious-liquor-in-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: जहरीली शराब पीने से चार की मौत, ग्रमीणों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: जहरीली शराब पीने से चार की मौत, ग्रमीणों ने किया हंगामा
Mon, 25 Oct 2021 02:35 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 25 Oct 2021 02:35 PM IST
सार
मृतकों की पहचान शिवजी यादव, मनोज राम, अनवर मियां और दुखहरण राम के रूप में हुई है। तीन बेलोड़ी गांव तो एक बगल के गांव बेलउर का निवासी था।
विज्ञापन
मोके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बिहार में शराब बंदी के बीच तस्करों द्वारा उपलब्ध कराई गई जहरीली शराब ने चार की जान ले ली। बिहार के गुठनी थाना क्षेत्र के बेलौड़ी में हुई इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। पुलिस व प्रशासन के लोग गांव में जमे हुए हैं। सभी मृतकों ने देर शाम शराब पी थी। शाम से ही तबियत बिगड़ गई और सोमवार की सुबह चारों ने दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान शिवजी यादव, मनोज राम, अनवर मियां और दुखहरण राम के रूप में हुई है। तीन बेलोड़ी गांव तो एक बगल के गांव बेलउर का निवासी था। पुलिस चारों शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए ले जाना चाहती थी, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। इसके बाद सामाजिक कार्यकताओं ने शव को रोक दिया और हंगामा करने लगे। हालांकि ग्रामीणों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। डीएम और एसपी के निर्देश पर गुठनी पुलिस जांच में जुट गई है।
गुठनी पुलिस इस बात की भी जानकारी जुटा रही है कि यह शराब कहां से मंगाई गई। दबी जुबान लोग चर्चा कर रहे हैं कि यूपी से बड़े पैमाने पर अवैध शराब बिहार भेजी जा रही है। इस संबंध में एसडीएम राम बाबू बैठा के अनुसार सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिससे मौत के कारणों का पता लगे।