{"_id":"6666ba5b6be38b0e96073fe4","slug":"four-devotees-from-same-family-from-gorakhpur-were-also-injured-in-the-terrorist-attack-in-jammu-and-kashmir-2024-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमला: जम्मू कश्मीर के आतंकी हमले में गोरखपुर के चार श्रद्धालु भी घायल, सभी एक ही परिवार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमला: जम्मू कश्मीर के आतंकी हमले में गोरखपुर के चार श्रद्धालु भी घायल, सभी एक ही परिवार से
Mon, 10 Jun 2024 02:03 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 10 Jun 2024 02:03 PM IST
विज्ञापन
घर के सदस्यों से बातचीत करती सीओ कैंट, एस़डीएम सदर और विधायक विपिन सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू कश्मीर के वैष्णों देवी से रियासी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पर रविवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। हमलें में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 30 घायल हो गए। इन घायलों में चार श्रद्धालु गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र स्थित पुर्दिलपुर काली मंदिर गली के निवासी थी।
हमले के बाद घायलों की पहचान राजेश, रुकसोना देवी, सोनी देवी और एम्स थाना क्षेत्र के कूड़ाघाट भैरोपुर निवासी गायत्री देवी के रूप में हुई। यह चारों एक ही परिवार के हैं। स्वजन ने बताया की उनके परिवार और रिश्तेदार मिलाकर 17 लोग गए थे।
विज्ञापन
हमले के बाद घायलों की पहचान राजेश, रुकसोना देवी, सोनी देवी और एम्स थाना क्षेत्र के कूड़ाघाट भैरोपुर निवासी गायत्री देवी के रूप में हुई। यह चारों एक ही परिवार के हैं। स्वजन ने बताया की उनके परिवार और रिश्तेदार मिलाकर 17 लोग गए थे।
विज्ञापन
Trending Videos
परिजनों से जानकारी लेते विधायक विपिन सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनमें चार लोग दर्शन के लिए जा रहे थे, अन्य 13 लोग गेस्ट हाउस मे रुके थे। इसलिए सिर्फ चार लोग ही घायल हैं। सूचना मिलने के बाद गेस्ट हाउस में रुके लोग उनकी देखभाल कर रहे हैं। इधर जिला प्रशासन के पास घायलों की सूची आने के बाद ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, सीओ कैंट अंशिका वर्मा, एसडीएम सदर मृणाली जोशी और स्थानीय पार्षद मनु जायसवाल घायलों के घर पहुंचकर हालचाल लिया और आर्थिक सहायता राशी भी दी।