{"_id":"6677394ec2a155ade10a2793","slug":"four-bulls-died-after-getting-hit-by-hanging-high-tension-wires-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-598254-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लटकते हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से चार सांड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लटकते हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से चार सांड़ की मौत
Sun, 23 Jun 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 23 Jun 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
गुलरिहा क्षेत्र में शनिवार की सुबह लटके हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से चार सांड़ की मौत हो गई। कई दिनों से तार लटक रहा था। बिजली निगम को सूचना देने के बाद भी तारों को बदला नहीं गया था, जिससे हादसा हुआ। प्रधान दीपक गुप्ता ने इस मामले में बिजली निगम के जिम्मेदारों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
क्षेत्र लंगड़ी गुलरिहा के पश्चिम स्थित एक डिग्री कॉलेज के पास चकरोड पर लटक रहे तारों की चपेट में चार सांड़ आ गए। सुबह टहलने निकले लोगों ने प्रधान को इसकी जानकारी दी। जौरहर गांव के अशोक कुमार ने बताया कि महीनों से खेतों में तार लटक रहे हैं। गेहूं की फसल कटवाने के लिए लाइन कटवानी पड़ी थी। चार सांड़ की मौत के बाद बिजली निगम ने तारों को कसा और सुबह 8:30 बजे आपूर्ति बहाल की गई।
जहां बिजली के तारों की चपेट में आने से चार सांड़ की मौत हुई है, वहां की रिपोर्ट मांगी गई है। तारों को बदला जाएगा ताकि भविष्य में किसी और के बिजली की चपेट में आने की आशंका न रहे।
विज्ञापन
- हंस राज रस्तोगी, अधिशासी अभियंता