फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four arrested in connection with the death of a youth injured in a fight

Gorakhpur News: मारपीट में घायल युवक की मौत के मामले में चार गिरफ्तार

Wed, 03 Dec 2025 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Four arrested in connection with the death of a youth injured in a fight
बड़हलगंज। थाना पुलिस ने मारपीट में घायल मदरिया गांव निवासी रामनिवास की मौत के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों की पहचान मटिहानी निवासी विक्रांत यादव, देवकली निवासी अभिषेक यादव, दादरा निवासी अंबरीश यादव और भटनीपार खुर्द निवासी अजीत यादव के रूप में हुई है। थानाप्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया की बीते 26 नवंबर की रात्रि करीब 11 बजे मृतक रामनिवास की पत्नी श्रीमती ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप था कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनके पति को मदरिया शराब भट्टी के पास जानलेवा हमला कर दिया था। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए थे। जहां उपचार के दौरान रामनिवास ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed