फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four ADMs including CDO deployed to oversee flood rescue operations

गोरखपुर: बाढ़ बचाव के कार्यों की निगरानी के लिए सीडीओ समेत चार एडीएम तैनात, मदद के लिए टीम रहेगी तैयार

Thu, 28 Apr 2022 08:19 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Apr 2022 08:19 AM IST
सार

बाढ़ बचाव के कार्यों की निगरानी के लिए सीडीओ समेत चार एडीएम तैनात, 29 को 23 कार्यों का स्थलीय सत्यापन कर 30 अप्रैल को डीएम को देनी होगी विस्तृत रिपोर्ट।

विज्ञापन
Four ADMs including CDO deployed to oversee flood rescue operations
गोरखपुर डीएम विजय किरन आनंद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर में जलभराव से निजात के लिए प्रयास तेज होने के साथ ही अब जिले में बाढ़ बचाव के कार्य भी तेज कर दिए गए हैं। बाढ़ खंड के सभी अभियंताओं को कार्यों की नियमित निगरानी के साथ ही डीएम ने सीडीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम भी गठित की है। यह टीम 29 अप्रैल को बाढ़ खंड द्वारा कराए जा रहे 23 कार्यों की रफ्तार के साथ ही उसकी गुणवत्ता भी जांचेगी। 30 अप्रैल को जांच रिपोर्ट डीएम को उपलब्ध करानी होगी। इस टीम में सीआरओ, एडीएम सिटी, एडीएम फाइनेंस और एडीएम प्रशासन भी शामिल हैं। संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग कार्य आवंटित किए गए हैं।

विज्ञापन


सीडीओ इंद्रजीत सिंह को राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित मलौनी बांध, गुर्रा नदी के दाएं तट पर स्थित इटौवा बांध, बरहीपाथ बांध पर तटबंध की सुरक्षा के लिए कटान निरोधक काम, गुर्रा नदी के दाएं एवं राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित बरहीपाथ बांध पर रिसाव को रोकने के लिए फिल्टर निर्माण की परियोजना की जांच करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


इसी तरह उन्हें राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित छितहरी-थुन्नी तटबंध पर रिसाव के रोकथाम के लिए फिल्टर निर्माण कार्य की परियोजना का निरीक्षण करना है। वहीं एडीएम  फाइनेंस राजेश कुमार सिंह को गुर्रा नदी के बाएं तट पर स्थित राजधानी-सिलहटा तटबंध पर रिसाव की रोकथाम के लिए फिल्टर निर्माण, राप्ती नदी के दाएं तट पर स्थित कनइल मझगांवा बांध की सुरक्षा के लिए कटाव निरोधक कार्य, राप्ती नदी के दाएं तट पर स्थित मलांव बांध पर रिसाव रोकने के लिए दो फिल्टर के निर्माण कार्य, राप्ती नदी के बाएं तट पर स्थित बिनहा रिंग तटबंध पर बाढ़ सुरक्षा कार्य एवं गुर्रा नदी के दाएं तट पर स्थित बरहीपाथ तटबंध के ग्राम बरगदवा के पास निर्मित तटबंध के सुरक्षात्मक कार्य का निरीक्षण कर रिपोर्ट देनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता  कोबरहीपाथ तटबंध, छितहरी थुन्नी तटबंध, राजधानी सिलहटा तटबंध पर अलग-अलग कार्यों का स्थलीय सत्यापन कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।  एडीएम सिटी विनीत कुमार सिंह को भौवापार बेला बांध, मझवलिया तटबंध, सरयू नदी के बाएं तट पर ग्राम सभा बुढ़नपुरा, नरहरपुर, खड़ेसरी के सुरक्षा कार्य, गोला कस्बे में मुक्तिधाम के ऊपरी हिस्से में हो रहे निर्माण कार्य के निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गोंड, बोक्टा बरवार तटबंध पर विभिन्न कार्यों, कोठा रकहट तटबंध, गगहा रकहट असवनपार तटबंध पर हो रहे कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि बाढ़ बचाव के कार्य समय से पूरे किए जाएं और काम पूरी गुणवत्ता के साथ हो, इसके लिए वरिष्ठ अधिकारियों को स्थलीय सत्यापन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed