{"_id":"628c7b9ec5874b79c1001c68","slug":"four-accused-of-molestation-arrested-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: गोरखपुर में सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: गोरखपुर में सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Tue, 24 May 2022 12:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 24 May 2022 12:00 PM IST
सार
एसपी ने कहा कि पुलिस केस की पैरवी कर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाएगी। आरोपी युवती के गांव के ही रहने वाले हैं। पीड़िता की पहचान उजागर न हो, इसलिए आरोपितों के नाम प्रकाशित नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंपियरगंज इलाके के एक गांव में गत शनिवार रात 20 वर्षीय युवती को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के चार आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मुकदमा दर्ज करने के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस को कामयाबी मिली है। सभी युवक के गांव के ही रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, जांच पूरी कर जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि गांव की युवती शनिवार रात 10:45 बजे घर से शौच के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान गांव के चार युवक पहुंच गए और मुंह दबाकर उसे बागीचे में उठा ले गए थे और मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
युवती जब शोर मचाने की कोशिश करती तो उसकी पिटाई की जाती थी। घटना की जानकारी होने के बाद रविवार को पुलिस ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर किया था।
विज्ञापन
एसपी ने कहा कि पुलिस केस की पैरवी कर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाएगी। आरोपी युवती के गांव के ही रहने वाले हैं। पीड़िता की पहचान उजागर न हो, इसलिए आरोपितों के नाम प्रकाशित नहीं किए जा रहे हैं।