फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Four accused arrested for kidnapping watchman and looting tractor-trolley

Gorakhpur News: चौकीदार का अपहरण कर ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने के चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Wed, 22 Mar 2023 01:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 22 Mar 2023 01:09 PM IST
सार

एक मार्च की रात उनके चौकीदार का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया और ट्रैक्टर-ट्राॅली भी लूट लिया। बाद में बदमाशों ने चौकीदार को घायल कर रास्ते में छोड़ दिया था। पुलिस ने अवनीश की तहरीर पर अपहरण व डकैती का केस दर्ज किया।

विज्ञापन
Four accused arrested for kidnapping watchman and looting tractor-trolley
डकैती के आरोप में पकड़े गए अभियुक्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके में ईंट-भट्ठे से चौकीदार का अपहरण कर ट्रैक्टर-ट्राॅली लूटने के चार आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की संख्या पांच होने की वजह से पुलिस ने डकैती की धारा बढ़ा दी है। वहीं, घटना में शामिल फरार एक आरोपी की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिकरीगंज के भेउसा उर्फ बनकटा निवासी लल्लन, गंगा उर्फ शिवम सिंह, बरूही निवासी धीरज शर्मा और निशांत उर्फ बालाजी के रूप में हुई। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मूल रूप से भवानीगढ़ निवासी अवनीश तिवारी हरपुर बुदहट के समुदा स्थित छावनी में भट्ठा पर रहते हैं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: अवैध असलहा बेचने वाले चार सप्लायर गिरफ्तार, जेल के अंदर से चल रहा कारोबार
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मार्च की रात उनके चौकीदार का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया और ट्रैक्टर-ट्राॅली भी लूट लिया। बाद में बदमाशों ने चौकीदार को घायल कर रास्ते में छोड़ दिया था। पुलिस ने अवनीश की तहरीर पर अपहरण व डकैती का केस दर्ज किया। मंगलवार को पुलिस ने लल्लन, गंगा उर्फ शिवम, धीरज और निशांत को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर-ट्राॅली बरामद कर लिया।

बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में एसओ संदीप यादव, सिकरीगंज एसओ मनीष यादव, दरोगा रामबहादुर, कादिर, शरदेंदु, प्रभारी सर्विलांस छोटेलाल राय, सिपाही मनोज चौरसिया आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed