फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former Union Minister Salman Khurshid visit gorakhpur for Congress election manifesto

मिशन 2022: गोरखपुर में बोले सलमान खुर्शीद, विधानसभा चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेगी कांग्रेस

Sun, 29 Aug 2021 07:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 29 Aug 2021 07:01 PM IST
सार

सलमान खुर्शीद बोले, समाज के हरेक वर्ग की राय लेकर तैयार होगा कांग्रेस का चुनावी घोषणापत्र, मममा बनर्जी 2024 की तैयारी कर रही हैं, अभी हम 2022 का।

विज्ञापन
Former Union Minister Salman Khurshid visit gorakhpur for Congress election manifesto
गोरखपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कांग्रेस मैनिफिस्टो कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी पूरी दमदारी से लड़ेगी। समाज के हरेक वर्ग की राय लेकर ही कांग्रेस का घोषणापत्र तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों की राय ली जा रही है।

विज्ञापन


रविवार को सलमान खुर्शीद ने गोरखपुर क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान उक्त बातें कहीं। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी 2024 के लोकसभा को ध्यान में रखकर सक्रिय हैं। अच्छी बात है। इस क्रम में वह देश के विभिन्न दलों के अलावा कांग्रेस पार्टी से भी मिलती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वहीं अभी हम 2022 में उत्तर प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। पार्टी हरेक स्तर पर संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। चुनावी घोषणापत्र तैयार करने के लिए समाज के हरेक संगठनों से मिला जा रहा है। उनकी राय ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर में भी अधिवक्ता संघ, डॉक्टर संघ, रेलवे कर्मचारी संघ, कुली संगठन, रिक्शा चालक संगठन, ऑटो चालक संगठन, पटरी व्यवसायियों आदि से भी मुलाकात की गई और उनकी राय ली गई। लोगों ने पत्रक और मौखिक रूप से अपने विचार प्रकट किए हैं।

इन विचारों को चुनावी घोषणापत्र में शामिल कर कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरेगी। सभी वर्गों से बातचीत के दौरान यह स्पष्ट हो चुका है कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है। इस बार यह विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी का होगा।


इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया सिंह श्रीनेत, प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, प्रदेश महासचिव त्रिभुवन मिश्रा, सचिव परवेज खान, अमरेंद्र मल्ल, जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, डॉ. सुरहीता करीम, देवेंद्र निषाद, मधुसूदन त्रिपाठी, अनिल सोनकर, दिलीप निषाद समेत काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed