फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former student leader arrested for fraud of Rs 60 lakh in Gorakhpur

Gorakhpur News: 60 लाख की जालसाजी में पूर्व छात्रनेता गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम

Tue, 19 Dec 2023 01:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 19 Dec 2023 01:03 PM IST
सार

एसपी ने बताया कि रुद्रापुर गांव के रहने वाले राधेश्याम ने केस दर्ज कराया और बताया कि उनकी जमीन फर्जी तरीके से प्रो. जेके लाल के बेटे के नाम बैनामा करा दी गई है। एम्स पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Former student leader arrested for fraud of Rs 60 lakh in Gorakhpur
जितेंद्र और उसका साथी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य जेके लाल से 60 लाख रुपये लेकर फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा कराने के मामले में पूर्व छात्रनेता सहित दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में पांच अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।

विज्ञापन


रुद्रापुर के रहने वाले राधेश्याम ने एम्स थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सेडिका के पूर्व प्राचार्य प्रो. जेके लाल सहित दो लोगों ने फर्जी तरीके से उनकी जमीन बैनामा करा ली है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि ठगी राधेश्याम के साथ नहीं बल्कि पूर्व प्राचार्य के साथ ही हुई है। इस जालसाजी के पीछे उनके करीबी पूर्व छात्रनेता जितेंद्र सिंह का नाम सामने आया। जितेंद्र ने ही अपने दोस्तों की मदद से प्रो. जेके लाल को फर्जी तरीके से जमीन का बैनामा करा दिया था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: इंतजार खत्म...21 दिसंबर से लीजिए रामगढ़ताल में लेक क्वीन क्रूज का आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने सोमवार को बताया कि पकड़ा गया आरोपी पूर्व छात्रनेता जितेंद्र सिंह बलिया के नगरा स्थित खनवर का रहने वाला है। उसका साथी श्याम देव एम्स इलाके में ही रहता है। एसपी ने बताया कि रुद्रापुर गांव के रहने वाले राधेश्याम ने केस दर्ज कराया और बताया कि उनकी जमीन फर्जी तरीके से प्रो. जेके लाल के बेटे के नाम बैनामा करा दी गई है। एम्स पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
 

दोनों ने एक शख्स को राधेश्याम बनाकर खड़ा किया
एएसपी मानुष पारिक की देखरेख में विवेचना आगे बढ़ी तो पता चला कि जेके लाल की रुद्रापुर में एक जमीन है। पड़ोस में ही राधेश्याम की भी जमीन है। जेके लाल ने पड़ोस की जमीन खरीदने की इच्छा जाहिर की और जितेंद्र सिंह को जिम्मेदारी दे दी। जितेंद्र ने राधेश्याम से संपर्क किया तो वह तैयार नहीं हुआ। इसके बाद जितेंद्र ने अपने दोस्त श्याम देव से मदद मांगी और फायदा दिलाने का झांसा दिया। दोनों ने मिलकर एक शख्स को राधेश्याम बनाकर खड़ा किया और जमीन का बैनामा करा दी। एसपी ने बताया कि पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

इसे भी पढ़ें: जालसाजी का खेल: गाजियाबाद में परिचय पत्र...गोरखनाथ मंदिर की सेल्फी भेजकर लेते थे भरोसे में

पेट्रोल पंप के लालच में जालसाज बन गया श्याम देव
एसपी सिटी के मुताबिक श्याम देव ने एक पेट्रोल पंप के लिए आवेदन किया था। चूंकि पूर्व छात्रनेता जितेंद्र सिंह का बलिया में पेट्रोल पंप है। इस लिहाज से श्याम देव ने पेट्रोल पंप का आवंटन हासिल करने और इसके संचालन के लिए जितेंद्र से संपर्क किया। इसी लालच में श्याम देव जेके लाल को जमीन दिलाने के प्लान में जितेंद्र की मदद के लिए राजी हो गया। जितेंद्र की मदद करने के चक्कर में श्याम देव जालसाज बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed