{"_id":"5e4e1d758ebc3ef2b30104c3","slug":"former-minister-rambhual-nishad-claim-of-stay-on-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री रामभुआल का गिरफ्तारी पर स्टे का दावा, पुलिस को जानकारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री रामभुआल का गिरफ्तारी पर स्टे का दावा, पुलिस को जानकारी नहीं
Thu, 20 Feb 2020 11:17 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
राम भुआल निषाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी लाइसेंस पर असलहा रखने के आरोप में दर्ज केस में आरोपित पूर्व मंत्री व सपा नेता रामभुआल निषाद ने दावा किया है कि उनकी गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट से स्टे मिल गया है। उनका कहना है कि हत्या की साजिश रचने वाले लोगों की शह पर प्रशासन उन्हें परेशान कर रहा है। जल्द ही प्रेस कांफ्रेंस करके वह पूरी जानकारी देंगे। हालांकि स्टे मिलने के बारे में पुलिस ने किसी तरह की जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
फर्जी लाइसेंस पर असलहा रखने के आरोप में पूर्व मंत्री और सपा नेता रामभुआल निषाद पर जिला प्रशासन ने बड़हलगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। पूर्व मंत्री के इस मामले की जांच चल रही है। प्रशासन का मानना है कि रामभुआल निषाद ने फर्जी तरीके से गन लाइसेंस बनवाया है और उसी आधार पर राइफल खरीदी है। राइफल लेकर वह घूमते भी रहे हैं।
विज्ञापन