फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   former member death after Tractor fell into pit in kushinagar

कुशीनगर: अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में गिरा ट्रैक्टर, पूर्व सभासद की मौत

Sat, 12 Jun 2021 06:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 12 Jun 2021 06:55 PM IST
सार

रामपुर बरहन गांव के नारायनपुर बिंद टोली की घटना, सेवरही के वार्ड नंबर-दो जानकीनगर के सभासद रह चुके थे।

विज्ञापन
former member death after Tractor fell into pit in kushinagar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर जिले के बरवापट्टी थाना क्षेत्र के रामपुर बरहन गांव के नारायणपुर बिंदटोली के निकट खड़े ट्रक से साइड लेते समय एक ट्रैक्टर की स्टीयरिंग फेल हो गई और वह अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद पानी से भरे गड्ढे में गिर गया।

विज्ञापन


उसके नीचे दब जाने से ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सेवरही के जानकीनगर मोहल्ले के पूर्व सभासद भी थे। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन शव को घर लेकर चले गए थे, लेकिन दुर्घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को मंगाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सेवरही कस्बा के वार्ड नंबर-दो जानकीनगर निवासी व पूर्व सभासद राधा यादव (65) शनिवार को ट्रैक्टर से अपने पैतृक गांव भुआलपट्टी से सेवरही आ रहे थे। दिन के लगभग साढ़े ग्यारह बजे वह नारायनपुर बिंदटोली के पास पहुंचे ट्रक से साइड लेते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पुलिस से टकराकर पानी से भरे गड्ढे में पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पानी में ट्रैक्टर के नीचे ही दब गए। उस समय ड्रेन सफाई में जुटे मजदूरों और गांववालों ने ट्रैक्टर पलटते देखा तो दौड़कर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

इसकी सूचना मिलते ही राधा यादव के भाई नगीना यादव व उनका पुत्र श्रीराम यादव घटनास्थल पर पहुंचे और शव को लेकर भुआलपट्टी चले गए। इस घटना की सूचना मिलते ही बरवापट्टी थाने के एसओ सुरेशचंद्र राव व एसआई रामनयन यादव पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।


इसके बाद मृतक के परिजनों से संपर्क कर शव को मंगाया और अपने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दुर्घटना से राधा यादव के घर में कोहराम  मच गया। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed