फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former King of Nepal will come to Gorakhpur, Gorakhnath Temple for first time to offer Khichdi Baba Gorakhnath

Makar Sankranti 2025: गोरखनाथ बाबा को खिचड़ी चढ़ाने आएंगे नेपाल के पूर्व नरेश, CM योगी से भी हो सकती है भेंट

Wed, 29 Jan 2025 11:00 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 29 Jan 2025 11:00 AM IST
सार

मकर संक्रांति के दिन हर साल नेपाल के पूर्व नरेश के यहां से खिचड़ी आती है। 14 जनवरी को भी नेपाल से आई खिचड़ी चढ़ाई गई थी। नेपाल की सुख-शांति लिए गोरक्षपीठ से विशेष प्रसाद भेजा गया था। अब नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र विक्रम शाह का गोरखपुर आगमन पहली बार हो रहा है।

विज्ञापन
Former King of Nepal will come to Gorakhpur, Gorakhnath Temple for first time to offer Khichdi Baba Gorakhnath
गुरू गोरक्षनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र विक्रम शाह, पत्नी के साथ गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने आएंगे। उनके आने का कार्यक्रम 31 जनवरी को प्रस्तावित है। इसी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने का कार्यक्रम भी तय है। मुख्यमंत्री और नेपाल के पूर्व नरेश के बीच मुलाकात भी संभव है। प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।

विज्ञापन


मकर संक्रांति के दिन हर साल नेपाल के पूर्व नरेश के यहां से खिचड़ी आती है। नेपाल के राजपुरोहित इस खिचड़ी को लेकर गोरखपुर आते हैं। इसे गोरक्षपीठाधीश्वर चढ़ाते हैं। 14 जनवरी को भी नेपाल से आई खिचड़ी चढ़ाई गई थी। नेपाल की सुख-शांति लिए गोरक्षपीठ से विशेष प्रसाद भेजा गया था।
विज्ञापन


अब नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र विक्रम शाह का गोरखपुर आगमन पहली बार हो रहा है। सूत्रों की माने तो वे 31 जनवरी को गोरखनाथ मंदिर आएंगे और गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे और खिचड़ी चढ़ाएंगे। वे मंदिर में प्रवास करेंगे या नहीं अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 31 जनवरी को आ सकते हैं। उनका कार्यक्रम भी लगभग तय है। मुख्यमंत्री खोराबार स्थित कल्याण मंडपम का उद्घाटन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed