फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former councillor loses Rs 8.50 lakh in attempt to double profit in trading

व्हाट्सएप मैसेज से शुरू हुआ खेल: ट्रेडिंग में दोगुना लाभ कमाने के फंसे पूर्व पार्षद, गंवाए 8.50 लाख- केस दर्ज

Tue, 14 Apr 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 14 Apr 2026 02:39 AM IST
सार

विकासनगर कॉलोनी निवासी जनार्दन चौधरी ने बताया कि बीते आठ मार्च को उनके व्हाट्सएप पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया, जिसमें ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिये रकम को दोगुना करने का लालच दिया गया। जालसाजों ने उन्हें डीयूप्वाइनस डॉट कॉम और एम डॉट डीयू प्वाइनस डॉट कॉम नाम की वेबसाइट पर अकाउंट खोलने के लिए कहा।

विज्ञापन
Former councillor loses Rs 8.50 lakh in attempt to double profit in trading
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

गोरखनाथ थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों ने पूर्व पार्षद जनार्दन चौधरी से 8.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले में पीड़ित की तहरीर पर गोरखनाथ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विकासनगर कॉलोनी निवासी जनार्दन चौधरी ने बताया कि बीते आठ मार्च को उनके व्हाट्सएप पर एक अंजान नंबर से मैसेज आया, जिसमें ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिये रकम को दोगुना करने का लालच दिया गया।
विज्ञापन

जालसाजों ने उन्हें डीयूप्वाइनस डॉट कॉम और एम डॉट डीयू प्वाइनस डॉट कॉम नाम की वेबसाइट पर अकाउंट खोलने के लिए कहा। इसके बाद उन्हें ट्रेडिंग के बारे में जानकारी दी गई और एक ग्रुप में जोड़ लिया गया। आरोपियों ने अलग-अलग खातों में रुपये ट्रांसफर कराए।

शुरुआती दिनों में फर्जी तरीके से मुनाफा दिखाकर विश्वास बढ़ाया गया। इसी झांसे में आकर उन्होंने अलग-अलग दिनों में कई बार में कुल 8.50 लाख रुपये जमा कर दिए। जब पूर्व पार्षद ने जमा की गई रकम निकालने की कोशिश की तो जालसाजों ने भुगतान करने से मना कर दिया।

उल्टा और रुपये जमा करने का दबाव बनाने लगे। ठगी का अहसास होने पर जब उन्होंने रुपया मांगना शुरू किया तो आरोपियों ने उनसे संपर्क तोड़ लिया। पीड़ित ने बैंक लेनदेन की रसीद, व्हाट्सएप चैट और संबंधित वेबसाइट के लिंक पुलिस को साक्ष्य के रूप में सौंपे हैं।

थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बैंक खातों के विवरण के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed