फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former BDC member and wife shot by miscreants accused beaten by villagers

Gorakhpur: पूर्व बीडीसी सदस्य और पत्नी को बदमाशों ने मारी गोली, आरोपी को ग्रामीणों ने पीट- पीटकर किया अधमरा

Sat, 20 Aug 2022 09:35 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, पिपराइच (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, पिपराइच (गोरखपुर)। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 20 Aug 2022 09:35 PM IST
सार

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर आई पुलिस ने आरोपी को पिस्टल के साथ पकड़ लिया और उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया।

विज्ञापन
Former BDC member and wife shot by miscreants accused beaten by villagers
घटनास्थल पर मौजूद लोग व पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिपराइच के गोपालपुर गांव में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) प्रदीप यादव (30) व उनकी पत्नी ऋतु को शनिवार को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आए ग्रामीणों ने भाग रहे एक बदमाश को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर अधमरा कर दिया। वहीं, दो आरोपी कार से फरार हो गए।

विज्ञापन


पूछताछ में घायल आरोपी ने रुपये के लेनदेन के विवाद में वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल कॉलेज में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती करा दिया है। उधर, घायल दंपती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के बशारतपुर निवासी सिद्धार्थ उर्फ अंकुर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोपालपुर गांव निवासी प्रदीप यादव ठेकेदारी करते हैं। आरोपी सिद्धार्थ भी प्रदीप के साथ ठेकेदारी किया करता था। साथ में किए गए काम के भुगतान को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। शनिवार को प्रदीप अपनी पत्नी ऋतु के साथ घर के बरामदे में बैठे थे। इस दौरान कार से अंकुर सिंह अपने साथी मोहित व भोलू के साथ आया। आरोप है कि कार से उतरते ही प्रदीप को गाली देते हुए सिद्धार्थ सिंह बकाया 50 हजार रुपये की मांग करने लगा। इसी बात पर दोनों में विवाद होने लगा। इस दौरान अंकुर ने प्रदीप की पिटाई शुरू कर दी। ऋतु ने पकड़ने की कोशिश की तो अंकुर ने पिस्टल से गोली दाग दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली प्रदीप के पेट में दाएं तरफ लगी और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। इसके बाद ऋतु ने पिस्टल पकड़ ली और शोर मचाने लगीं तो उसने फिर गोली चला दी। गोली ऋतु के पेट में लगी और वह गिर गईं। गोली की आवाज व शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। उधर, वारदात के बाद अंकुर साथियों के साथ भागने लगा। मगर, पीछे से ग्रामीणों ने अंकुर को पकड़ लिया और उसकी लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। इस बीच मौका पाकर मोहित व भोलू कार लेकर भाग निकले। सूचना पर आई पुलिस ने आरोपी को पिस्टल के साथ पकड़ लिया और उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया।

ठेकेदारी में लेनदेन के रुपयों के विवाद में घटना हुई है। घायल दंपती के अलावा आरोपी को भर्ती कराया गया है। पिस्टल बरामद कर ली गई है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हैं, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। - मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed