फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Forgery case registered against man for buying land by Fake ways

मात्र 40 हजार रुपये में बैनामा करा लिया 20 लाख की जमीन, ऐसे सामने आया फर्जीवाड़ा

Fri, 04 Dec 2020 09:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 04 Dec 2020 09:05 AM IST
सार

  • पीपीगंज पुलिस ने महिला, उसके पति व गवाह के खिलाफ दर्ज किया जालसाजी का केस
  • दो हजार रुपये प्रति डिसमिल के हिसाब से लिखवा ली थी बीस डिसमिल जमीन

विज्ञापन
Forgery case registered against man for buying land by Fake ways
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पीपीगंज के जंगल अगही गांव में मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति को को काफी कम रकम देकर जमीन का बैनामा कराने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बीस डिसमिल जमीन महज 40 हजार रुपये में लिखवा ली।

विज्ञापन

 
घर में रखे भूसे के ढेर में 40 हजार रुपये मिलने पर पूछताछ में बड़े भाई को जमीन बैनामा कराने की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गांव की ही श्रीमती देवी, उनके पति सिंधु व गवाह रामनयन के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जंगल अगही निवासी मगन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका छोटा भाई अशोक मानसिक रूप से बीमार है। वह नोट नहीं पहचानता। केवल सिक्के ही पहचान पाता है। पीपीगंज थाने की पुलिस उसे अक्सर मेस से खाना खिला देती है, जिस वजह से वह पूरे दिन थाने पर ही रहता है और छोटा-मोटा काम कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

भूसे में रखा था पैसा

आरोप है कि गांव के गोवर्धन के बेटे सिंधु ने अशोक को बहला फुसलाकर दो हजार रुपये प्रति डिसमिल के हिसाब से बीस डिसमिल जमीन मात्र चालीस हजार रुपये में ही अपनी पत्नी श्रीमती देवी के नाम से दस दिन पूर्व बैनामा करा लिया। जबकि जमीन की कीमत बीस लाख रुपये है। बैनामा में पति सिंधु व रामनयन गवाह बने हैं।

मगन ने बताया कि दो दिन पूर्व उन्हें घर में रखे भूसे के ढेर में 40 हजार रुपये मिले। भाई अशोक ने बताया कि उसने वह रुपये रखे हैं। उसने बताया कि जमीन के एवज में रुपये मिले हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जालसाजी का केस दर्ज कर लिया।

इस संबंध में थानेदार पीपीगंज सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि जांच के बाद तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एफआईआर की कॉपी तहसील में भेजकर बैनामा निरस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed