{"_id":"5ec50aa509c3fd27142c784a","slug":"forest-department-filed-case-against-villagers-who-killed-snakes","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैकड़ों सांपों को जान से मारना शख्स को पड़ा भारी, वन विभाग ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैकड़ों सांपों को जान से मारना शख्स को पड़ा भारी, वन विभाग ने दर्ज किया केस
Wed, 20 May 2020 04:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 May 2020 04:17 PM IST
सार
- खेत में पानी चलाने के दौरान मिले थे सांप
- सैकड़ों सांपों को जान से मार दिया गया था
विज्ञापन
खेत के बिल से बाहर निकले सांप। फाइल
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में बीते सोमवार को 200 सांपों को मार डालने पर बुधवार को वन विभाग ने एक ग्रामीण पर केस दर्ज कराया है। यह केस वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत दर्ज हुआ है। सांपों को मारने की यह घटना सोमवार को खोराबार इलाके के बसडीला गांव में हुई थी।
विज्ञापन
कुसम्ही जंगल के कुछ फासले पर स्थित गांव में बने एक पुराने मकान के सामने आम के पेड़ के पास एक बिल में गांव के मोतीलाल ने पानी डाला था तो करीब 200 सांप निकल गए थे। इन सांपों को लेकर गांव में दहशत फैल गई थी। तब गांव वालों ने सांपों को मार डाला था।
विज्ञापन
इतनी बड़ी संख्या में सांपों को मार डालने की खबर आम होते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। उसने सांपों का पोस्टमार्टम कराया था और फिर उन्हें दफ्न कर दिया था। बुधवार को वन रेंजर रामसूरत ने सांपों को मारने में मोतीलाल के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन