फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Forensic team engaged in investigating body of girl near Gorakhpur highway

गोरखपुर हत्याकांड: जांच में जुटी टीमें, 1800 वाहन गुजरे; गाड़ी मालिकों से होगी पूछताछ... 10 सवाल तैयार

Sun, 09 Feb 2025 12:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुज कुमार Updated Sun, 09 Feb 2025 12:32 PM IST
सार

गोरखपुर हाईवे के पास युवती के शव की जांच में फॉरेंसिक टीम जुट गई है। वाहन मालिकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गाड़ी मालिकों से बात करने के लिए 10 सवाल तैयार किए गए हैं। इसके अनुसार जवाब उनसे लेकर पुलिस नोट कर रही है। इसके बाद क्रॉस चेक भी कर रही है। शनिवार तक करीब 150 गाड़ियों के मालिकों से सवाल जवाब किया जा चुका है। अभी तक कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं, जिसकी बदौलत जांच आगे बढ़ाई जा सके।

विज्ञापन
Forensic team engaged in investigating body of girl near Gorakhpur highway
गोरखपुर हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गगहा इलाके में मिले युवती के शव के मामले में फॉरेंसिक जांच से पता चला है कि हत्या के बाद लाश को किसी वाहन से कुचल दिया गया था। आरोपियों ने ऐसा इसलिए किया कि युवती की पहचान न हो सके। इसके बाद शव लाकर हाईवे किनारे सिलनी पुलिया के पास फेंक दिया। रविवार को शव के पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ हो सकती है कि कब और कैसे युवती की मौत हुई।

विज्ञापन


हत्या का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की तीन टीमें शनिवार को अलग-अलग साक्ष्य जुटाने में लगी रहीं। बुधवार की रात 1800 गाड़ियां घटनास्थल वाले मार्ग से गुजरी हैं। पुलिस ने इसमें से पूर्वांचल की 1200 गाड़ियों के नंबर अलग किए हैं। इसमें से भी करीब 800 गाड़ियों के नंबर गोरखपुर के हैं। इनपर पहले फोकस करते हुए आरटीओ से 800 गाड़ी मालिकों का मोबाइल नंबर निकालकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गाड़ी मालिकों से बात करने के लिए 10 सवाल तैयार किए गए हैं। इसके अनुसार जवाब उनसे लेकर पुलिस नोट कर रही है। इसके बाद क्रॉस चेक भी कर रही है। शनिवार तक करीब 150 गाड़ियों के मालिकों से सवाल जवाब किया जा चुका है। अभी तक कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं, जिसकी बदौलत जांच आगे बढ़ाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

किराए पर रहने वाली युवतियों का लगाया जा रहा पता
गोरखपुर से लगायत बड़हलगंज तक किराए पर अकेले रहने वाली युवतियों के बारे भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस टीम पता लगा रही है कि किराए पर रहने वाली कोई युवती इधर किसी थाना क्षेत्र से लापता तो नहीं हुई है। इसके साथ ही शहर में सहमति के आधार पर एक साथ रहने वाले युवक और युवतियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस इस घटना का पर्दाफाश करने के लिए कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

सीसीटीवी की जांच में मिली निराशा
पुलिस ने गगहा कस्बे स्थित एक हॉस्पिटल के सीसीटीवी कैमरे की बुधवार रात 11 से अगले दिन भोर में चार बजे तक की रिकॉर्डिंग देखी। वहीं घटनास्थल के दूसरे क्षोर पर गोरखपुर तरफ जाने वाले मार्ग पर भलुवान स्थित दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला। सभी जगहों पर गाड़ियां आती-जाती दिख रही हैं। अभी तक की सीसीटीवी कैमरे की जांच पड़ताल में पुलिस को निराशा हाथ लगी है। जिले के सभी थानों पर युवती का फोटो भेजने के बाद कहीं पहचान नहीं हो सकी। इसके अलावा वाराणसी जोन के थानों से भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

बृहस्पतिवार सुबह फेंका मिला था शव
बृहस्पतिवार सुबह गगहा के भलुवान के सिलनी पुल के पास हाईवे किनारे एक 24 वर्षीय अज्ञात युवती का अर्धनग्न अवस्था में शव मिला था। कंधे से ऊपर का हिस्सा व सिर बुरी तरह से कूच दिया गया था। बायां हाथ शव के बगल में कटा हुआ रखा था। इसमें नारियल के खुज्जे की रस्सी बंधी थी। सुबह करीब 8:15 बजे शव देखकर एक राहगीर ने गगहा पुलिस को सूचना दी।

वर्जनघटना का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। सर्विलांस और स्वॉट टीम भी लगाई गई है। उस रात सबसे अधिक गोरखपुर नंबर की गाड़ियां उस रास्ते से गुजरी हैं। गाड़ी मालिकों से पूछताछ की जा रही है।-जितेंद्र कुमार तोमर, एसपी दक्षिणी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed