फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   For the first time you will not get permission to take question paper home

सीआईएससीई: पहली बार नहीं मिलेगी प्रश्न पत्र को घर ले जाने की अनुमति, जानिए क्या है वजह

Tue, 09 Nov 2021 02:28 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 Nov 2021 02:28 PM IST
सार

बुकलेट में ही सवालों का विद्यार्थियों को देना होगा जवाब, दसवीं की परीक्षा 29 तो बारहवीं की 22 नवंबर से होगी प्रारंभ।

विज्ञापन
For the first time you will not get permission to take question paper home
cisce - फोटो : Social Media

विस्तार

द काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं का आयोजन ऑफलाइन मोड में ही कराने का फैसला लिया है। राहत की बात ही की ऑफलाइन मोड की परीक्षा नामांकन कराने वाले विद्यालय में होगी। पुरानी व्यवस्था के अंतर्गत स्कूल का पूरा स्टॉफ बदला जाएगा। इसे लेकर बोर्ड का आदेश जिले के 19 स्कूलों में पहुंच गया है।

विज्ञापन


पहली बार ऐसा होगा की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी को साथ में प्रश्नपत्र लेकर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। बहुविकल्पीय व्यवस्था के अंतर्गत बुकलेट में ही सवाल और जवाब दोनों होंगे। पूर्व में बोर्ड ने टर्म-1 की परीक्षा को ऑनलाइन मोड में कराने का फैसला लिया था।
विज्ञापन


मगर उपकरणों के अभाव, खराब नेटवर्क, अनियमित विद्युत आपूर्ति के चलते बोर्ड ने अपने निर्णय को बदलते हुए ऑफलाइन मोड में परीक्षा के आयोजन को मंजूरी देते हुए समय सारिणी जारी की है। कार्यक्रम के मुताबिक दसवीं की परीक्षा 29 नवंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर तक चलेगी। वहीं बारहवीं की परीक्षा 22 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलेगी। पहले टर्म की परीक्षा बहुविकल्पीय होगी। ओएमआर की व्यवस्था को वापस ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed