फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   For the first time, an event is being organised for international students in Gorakhpur.

Gorakhpur News: गोरक्षनगरी में जुटेंगे 60 देशों के 200 छात्र, करेंगे एआई पर मंथन

Tue, 17 Mar 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
For the first time, an event is being organised for international students in Gorakhpur.
गोरखपुर। शहर में 27 से 29 मार्च तक करीब 60 देशों के 200 छात्र व युवा जुटेंगे। वे इस दौरान बदलते दौर में एआई के महत्व पर मंथन करेंगे। यह आयोजन भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रकल्प वर्ल्ड आर्गेनाइजेशन ऑफ स्टूडेंट्स एंड यूथ (वोसी), गोरखपुर विश्वविद्यालय और मेटा के संयुक्त तत्वावधान में होगा।
विज्ञापन


अभाविप गोरक्ष प्रांत के अध्यक्ष डॉ. राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि ‘ग्लोबल एआई कान्फ्लुएंस 2026’ विषय पर आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विदेशी मूल के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को नवीन तकनीक, एआई के बढ़ते प्रभाव, उसके उपयोग और संभावनाओं से परिचित कराना है। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पहली बार गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए इस तरह का आयोजन हो रहा है। इसमें लगभग 60 देशों के छात्रों के जुटने की संभावना है। यानी पहली बार गोरखपुर में इतने देशों के विद्यार्थी जुटेंगे। एबीवीपी के प्रकल्प 'वोसी' की ओर से विदेशी छात्रों के लिए इस तरह के आयोजन देश के प्रमुख शहरों में किए जाते हैं। यह विद्यार्थी आयोजन में हिस्सा लेने के लिए 26 मार्च को ही गोरखपुर पहुंच जाएंगे। कार्यक्रम में देश-विदेश के कई प्रख्यात शिक्षाविद, तकनीकी विशेषज्ञ, नीति-निर्माता व सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed