फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   For human welfare, we have to protect water, animals and forests

Gorakhpur News: मानव कल्याण के लिए करनी होगी जल, जीव और जंगल की रक्षा

Wed, 23 Apr 2025 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
For human welfare, we have to protect water, animals and forests

विज्ञापन
- गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में संवादपरक विमर्श का आयोजन
गोरखपुर। गोरखपुर जनर्लिस्ट्स प्रेस क्लब की ओर से मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर ‘समाज, राष्ट्र एवं प्रकृति के संरक्षण में युवाओं की जवावदेही'''' विषयक संवादपरक विमर्श आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता शिव आध्यात्मिक पीठ त्रिवेणी धाम के आध्यात्मिक-सामाजिक चिंतक स्वामी प्रभाकर शिव ने कहा कि पृथ्वी की रक्षा सीधे तौर पर मानव कल्याण से जुड़ी है। मानव कल्याण के लिए जल, जीव और जंगल की रक्षा करनी होगी। पृथ्वी के संरक्षण की आज सबसे बड़ी जिम्मेदारी युवाओं के कंधे पर है।


उन्होंने कहा कि समय के बीतते कालखंड के साथ धरती माता से हम लोग सबकुछ लेते गए, लेकिन उनके संरक्षण के प्रति अपनी जवावदेही को कहीं न कहीं भूलते गए। अपने पाल्यों को बचपन से ही ज्ञान के साथ पृथ्वी के प्रति सम्मान और इसके संरक्षण के लिए किए जा सकने वाले कार्यों के प्रति भी जागरूक करना होगा। इस अवसर पर गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार पांडेय, पुस्तकालय मंत्री विनय सिंह, राजीव पांडेय, नवनीत त्रिपाठी, धीरज श्रीवास्तव, विजय जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed