फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Food security allowance will be sent to account of 4.17 lakh students

Gorakhpur: 4.17 लाख विद्यार्थियों के खाते में भेजा जाएगा खाद्य सुरक्षा भत्ता

Tue, 07 Jun 2022 04:51 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Jun 2022 04:51 PM IST
सार

2741 विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे होंगे लाभान्वित, प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले को 636 व उच्च प्राथमिक के प्रति छात्र को मिलेंगे 901 रुपये।

विज्ञापन
Food security allowance will be sent to account of 4.17 lakh students
खाद्य पदार्थ। - फोटो : pixabay

विस्तार

परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के खाते में जल्द ही कोविड महामारी के दौरान बंद रहे विद्यालयों का खाद्य सुरक्षा भत्ता डीबीटी के तहत प्रेषित करने की राह आसान हो गई है। ये धनराशि मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की ओर से प्रधानाध्यापकों के खाते में प्रेषित कर दी गई है। जल्द ही इसका वितरण प्रारंभ होगा। इस योजना से जिले के 2741 विद्यालयों में पढ़ने वाले 4.17 लाख विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन


प्रधानाध्यापक धनराशि डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के बैंक अकाउंट में प्रेषित कराने के साथ ही इसकी सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। कोविड महामारी की वजह से वर्ष 2021 में परिषदीय स्कूल, एडेड, समाज कल्याण विभाग से संचालित स्कूल, बेसिक और माध्यमिक परिषद से अनुदानित विद्यालय अप्रैल से अगस्त 2021 तक बंद थे। इस दौरान स्कूल में मीड डे मिल नहीं बना।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर बच्चों के खाते में भोजन की धनराशि प्रेषित करने का निर्देश दिया गया। इसके अंतर्गत प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थी को 636 रुपये प्रतिछात्र (128 कार्य दिवस) तो उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र को 901 रुपये (121 कार्य दिवस) की धनराशि प्रेषित की जाएगी। हाल ही में डीएम विजय किरन आनंद ने बेसिक शिक्षा विभाग के साथ बैठक कर पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

नियमित गूगल सीट पर अपडेट होगी प्रक्रिया
डीबीटी के अंदर प्रेषित की जाने वाली धनराशि का ब्योरा नियमित रूप से गूगल सीट पर अपलोड करना होगा। खंड शिक्षा अधिकारी इसकी निगरानी करेंगे।

जनपद स्तरीय टीम का होगा गठन
धनराशि प्रेषित करने के एक सप्ताह के अंदर सत्यापन के लिए जनपद स्तरीय टीम का गठन किया जाएगा। जिसे विद्यालय स्तर पर संग्रहित सूची जांच अधिकारी को अध्यापक उपलब्ध कराएंगे। जांच अधिकारी बैंक पास बुक एवं उपलब्ध डाटा के अनुसार छात्र छात्राओं से सुनिश्चित करेंगे कि धनराशि मिली या नहीं।

इन बातों का रखना होगा ख्याल

  • खाद्य सुरक्षा भत्ता भेजने के बाद छात्र छात्राओं का विवरण एक्सेल सीट पर उपलब्ध कराना होगा।
  • धनराशि अभिभावकों के उन खातों में भेजी जाएगी जो आधार कार्ड से लिंक हो।
  • खंड शिक्षा अधिकारी और अध्यापक सुनिश्चित करेंगे की धनराशि खातों में प्रेषित हो।


मिड डे मील जिला समन्वयक दीपक पटेल ने कहा कि डीबीटी के तहत जिले के 2741 स्कूलों में धनराशि प्रेषित करने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसे लेकर डीएम से आवश्यक दिशा निर्देश मिला है। प्रेषित धनराशि का नियमित निगरानी होगी। इसके बारे में खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश प्रेषित कर दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed