फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Following 'Booth Day', Health Department teams will conduct door-to-door visits from June 29 to July 3.

Gorakhpur News: आज से पल्स पोलियो अभियान, 6.38 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

Sun, 28 Jun 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 28 Jun 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Following 'Booth Day', Health Department teams will conduct door-to-door visits from June 29 to July 3.
गोरखपुर। जिले में 28 जून से पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा। अभियान के तहत जन्म से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव की दवा पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को सीएमओ कार्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकालकर लोगों को अभियान के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश झा और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्वास्थ्य विभाग, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। लोगों से अपील की गई कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं। सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि अभियान की शुरुआत 28 जून को जिला महिला अस्पताल से बूथ दिवस के रूप में होगी। इसके बाद 29 जून से 3 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाएंगी। जिले में करीब 8.86 लाख घरों तक पहुंचने और 6.38 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वयंसेवी संस्थाएं भी सहयोग करेंगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा ने बताया कि अभियान की लगातार निगरानी होगी ताकि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अभियान में सहयोग करने और हर बच्चे को पोलियो की दवा जरूर पिलाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed