{"_id":"5fcf3b878ebc3ecf5f1ce7ad","slug":"fog-create-problem-for-flights-and-trains","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने बढ़ाई यात्रियों की मुसीबत, कई ट्रेनें फंसी, देरी से विमानों ने भरी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने बढ़ाई यात्रियों की मुसीबत, कई ट्रेनें फंसी, देरी से विमानों ने भरी उड़ान
Tue, 08 Dec 2020 02:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 08 Dec 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीजन के पहले कोहरे ने मंगलवार को न केवल सड़क पर वाहनों बल्कि आसमान में विमानों की रफ्तार भी रोक दी। विजिबिलिटी कम होने से दिल्ली समेत कुछ अन्य शहरों की सुबह की सभी उड़ाने लेट रहीं।
विज्ञापन
यात्रियों को दिक्कत न हो इसलिए एयरपोर्ट प्रशासन ने ट्वीटर से जानकारी साझा करते हुए लिखा कि घने कोहरे की वजह से सुबह की फ्लाइट लेट हुई है। यात्रियों को दिक्कत न हो इसलिए संबंधित एयरलाइन से समय की जानकारी लेने के बाद ही घर से निकले।
विज्ञापन
बता दे कि वर्तमान में गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए तीन-तीन फ्लाइट जबकि हैदराबाद, कोलकाता और प्रयागराज के लिए एक- एक उड़ान होती है।
देरी से चल रही हैं ट्रेनें
वहीं घने कोहरे में दिल्ली से आने वाली कई ट्रेनें फंस गई हैं। दिल्ली से चली वैशाली एक्सप्रेस 4 घंटे और हिसार से आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस 3 घंटे देर से आई। इसी तरह सप्तक्रांति एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस भी 1 से 2 घंटे देर से पहुंची।
ट्रेनों के देर से आने पर यात्री तो परेशान हुए ही, उन्हें रिसीव करने आए लोग भी काफी परेशान हुए। गोरखपुर जंक्शन पर उन्हें प्रवेश नहीं मिलने के कारण मुख्य द्वार के सामने ही इंतजार करना पड़ा।
ट्रेनों के देर से आने पर यात्री तो परेशान हुए ही, उन्हें रिसीव करने आए लोग भी काफी परेशान हुए। गोरखपुर जंक्शन पर उन्हें प्रवेश नहीं मिलने के कारण मुख्य द्वार के सामने ही इंतजार करना पड़ा।