फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Flyover will be built at Khajanchi crossroads gorakhpur

गोरखपुर वासियों के लिए खुशखबरी: यहां एक और फ्लाईओवर की मिली सौगात, जाम से मिलेगी निजात

Fri, 23 Sep 2022 11:40 AM IST
vivek shukla टीपी शाही, गोरखपुर।
टीपी शाही, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Sep 2022 11:40 AM IST
सार

ब्रिज कारपोरेशन के परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने कहा कि सौ करोड़ से अधिक का प्रोजेक्ट हो तो उसे कैबिनेट में पास कराया जाता है। इससे कम एस्टीमेट वाले प्रस्ताव प्रमुख सचिव के पास भेजे जाते हैं। खजांची चौराहे वाले ओवरब्रिज की फाइल प्रमुख सचिव के पास पहुंच गई है। वहां से जल्द स्वीकृति मिल जाएगी। उसके बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
Flyover will be built at Khajanchi crossroads gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amarujala

विस्तार

गोरखपुर महानगर को एक और ओवरब्रिज की सौगात मिल गई है। इससे जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। इस फ्लाईओवर का निर्माण जेल बाईपास फोरलेन (बरगदवां से कौवाबाग) पर खजांची चौराहे पर किया जाएगा। इसके निर्माण में 96.91 लाख की लागत आएगी। व्यय वित्त समिति की बैठक में इसके प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुल के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है।

विज्ञापन


आवागमन को बेहतर बनाने के लिए जनपद में हर तरफ फोरलेन का जाल बिछाया जा रहा है। बहुत सी सड़कों का काम पूरा हो गया है। कुछ का अंतिम दौर में है। महानगर को भी जाम से निजात दिलाने के लिए हर तरफ फोरलेन का निर्माण हो रहा है। जेल बाईपास का निर्माण भी आधा से ज्यादा पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


इस बाईपास को खजांची चौक पर मेडिकल कॉलेज-असुरन चौक फोरलेन काटता है। दोनों ही फोरलेनों पर वाहनों का अत्यधिक दबाव होने के कारण खजांची चौक पर जाम की समस्या बनी रहती है। इससे निजात दिलाने के लिए जनप्रतिनिधियों से लेकर आम लोगों तक ने मुख्यमंत्री से सिफारिश की। उनके निर्देश पर ब्रिज कारपोरेशन ने खजांची चौराहे पर फ्लाइओवर का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन से स्वीकृति के साथ ही इस पर व्यय वित्त समिति की मुहर भी लग गई है। कुछ मामूली औपचारिकताएं बाकी रह गईं हैं। जिन्हें पूरा कर फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाने की उम्मीद है।

 

नेपाल से बिहार तक जाने वाले वाहनों का है दबाव

बरगदवां से कौवाबाग फोरलेन से नेपाल तक के वाहन शहर में प्रवेश करते हैं। इतना ही नहीं नेपाल से लौटकर बिहार जाने वाले वाहन भी इसी रास्ते निकलते हैं। इसके अलावा कुशीनगर, देवरिया जाने वाले वाहन भी इसी सड़क से होकर गुजरते हैं। इसके चलते इस सड़क पर ट्रैफिक का लोड अधिक है। इससे आए दिन लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। इसे देखते हुए ही खजांची चौराहे पर ओवरब्रिज की मांग काफी दिनों से की जा रही थी।
 
ब्रिज कारपोरेशन के परियोजना प्रबंधक एके सिंह ने कहा कि सौ करोड़ से अधिक का प्रोजेक्ट हो तो उसे कैबिनेट में पास कराया जाता है। इससे कम एस्टीमेट वाले प्रस्ताव प्रमुख सचिव के पास भेजे जाते हैं। खजांची चौराहे वाले ओवरब्रिज की फाइल प्रमुख सचिव के पास पहुंच गई है। वहां से जल्द स्वीकृति मिल जाएगी। उसके बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed