बदल रहा है गोरखपुर: सड़क-ओवरब्रिज निर्माण में आएगी तेजी, हटने लगे बाधा बने बिजली के तार-खंभे
पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि सड़क, फ्लाईओवर और ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए बिजली के तारों को हटाया जा रहा है। खजांची में इसका काम तेजी से कराया जा रहा है। एक ओर के तार हटाए जा चुके हैं। सिक्सलेन रोड पर डक्ट बन जाने पर काम पूरा हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर में विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्यों में बाधा बन रहे रास्ते में मौजूद बिजली के तार-खंभों को हटाने का काम शुरू हो गया है। पीडब्ल्यूडी के विद्युत खंड की ओर से तार-खंभे हटाए जा रहे हैं। बिजली निगम इसकी निगरानी कर रहा है। उम्मीद है कि शिफ्टिंग हो जाने के बाद विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। हालांकि शिफ्टिंग में कम से कम एक माह तक का समय लग सकता है।
खजांची चौराहे पर बिजली की हाईटेंशन लाइन को हटाने का काम शुरू हो चुका है। खजांची से पादरी बाजार की ओर लेन पर तार हटाकर अंडरग्राउंड किए जा रहे हैं। इससे फ्लाईओवर निर्माण में तेजी आने की उम्मीद है।
उधर, नौसड़ से पैडलेगंज तक बन रहे सिक्सलेन रोड के दोनों ओर नाला और डक्ट (प्रवाह मार्ग) बनाए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि नाले का निर्माण पूरा होते ही डक्ट में तारों को शिफ्ट कर दिया जाएगा। हालांकि इस काम को पूरा कराने में अभी कम से कम एक माह का समय लग सकता है। बिजली के तारों की शिफ्टिंग में सुस्ती पर कमिश्नर नाराजगी जता चुके हैं।
इसे भी पढ़ें: तीसरी लाइन...अब गोंडा-बुढ़वल के बीच सरपट दौड़ेंगी ट्रेनें, 734 करोड़ से होगा काम
शहर में कौआबाग से लेकर बरगदवां तक बाईपास फोरलेन का काम चल रहा है। इस रोड पर खजांची चौराहे पर फ्लाईओवर, बरगदवां के पास नकहां जंगल रेलवे स्टेशन गेट पर ओवरब्रिज का काम हो रहा है। पादरी बाजार चौराहे फ्लाईओवर का काम जल्द ही शुरू कराया जाएगा। खजांची चौराहे पर बिजली के हाईटेंशन तारों की वजह से निर्माण कार्य में बाधा आने लगी।
जहां पर जगह खाली मिली, वहां पर सेतु निगम ने पिलर और गर्डर का काम कराया। इसके बाद दशहरे का त्योहार आ गया। लेकिन तार और पोल की शिफ्टिंग नहीं हो सकी। करीब पांच दिन पूर्व खजांची से पादरी बाजार लेन पर बिजली के तार हटवाने का काम शुरू हुआ है।
बृहस्पतिवार की दोपहर 01.16 बजे पीडब्ल्यूडी के बिजली खंड से जुड़े रोहित अपने सहयोगियों के साथ तारों को हटवाते मिले। ट्रैक्टर से तारों को खींचकर व्यवस्थित किया जा रहा था। यहां पर पादरी बाजार से खजांची लेन के ऊपर 33 हजार केवीए के तारों को हटाकर डक्ट में डाला जा रहा है। लेकिन दूसरी ओर खजांची से बरगदवां की ओर अभी बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर और तार वैसे के वैसे ही हैं। इसलिए निर्माण कार्य बाधित है।
इसे भी पढ़ें: 11 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा ठेकेदार की हत्या का आरोपी सत्यपाल,हाईकोर्ट ने सुनाई थी आजीवन कारावास की सजा
काम कर रहे लोगों ने बताया कि जल्द ही खजांची से करीमनगर चौराहे तक तारों को भी हटा दिया जाएगा। त्योहारों के कारण काम प्रभावित हुआ है। दिवाली के पहले इसे पूरा कराने की कोशिश की जा रही है। राप्तीनगर बिजली उपकेंद्र से कुल 18 फीडर जुड़े हैं। यहां काम कराने के लिए बिजली निगम से शटडाउन लेना पड़ता है।
सिक्सलेन रोड पर खंभे- ट्रांसफार्मर बने बाधा
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने वायु प्रदूषण को लेकर जताई चिंता, बोले- गाजियाबाद में होने लगी थी आंखों में जलन
इससे काम प्रभावित हो रहा है। बृहस्पतिवार की दोपहर 02.30 बजे देवरिया बाईपास तिराहा के पास ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभों के बगल में नाला निर्माण चल रहा था। यहां काम कर रहे श्रमिकों ने बताया कि नाला और डक्ट साथ- साथ बन रहा है। इसका निर्माण पूरा होते ही तारों को अंडरग्राउंड कर दिया जाएगा। इससे आगे निर्माण में दिक्कत नहीं होगी।
पीडब्ल्यूडी अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि सड़क, फ्लाईओवर और ओवरब्रिज निर्माण कार्य के लिए बिजली के तारों को हटाया जा रहा है। खजांची में इसका काम तेजी से कराया जा रहा है। एक ओर के तार हटाए जा चुके हैं। सिक्सलेन रोड पर डक्ट बन जाने पर काम पूरा हो जाएगा।