{"_id":"6a93495b90c75316b80dc858","slug":"floods-recede-instructions-issued-for-cleanup-in-affected-villages-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1433966-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बाढ़ खत्म, प्रभावित गांवों में सफाई का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बाढ़ खत्म, प्रभावित गांवों में सफाई का निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सरयू नदी के खतरे के निशान से काफी नीचे आने के बाद शनिवार को जिले के दक्षिणांचल में आई बाढ़ अब समाप्त हो गई है। बाढ़ से घिरे गांव में लगीं सभी नावें हटा ली गईं हैं। अब संबंधित गांवों में सफाई और छिड़काव कराने के लिए कहा गया है। दूसरी तरफ नेपाल में आई भीषण बाढ़ का यहां जिले की नदियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सात गांव बाढ़ के पानी से घिरे थे। छह गांव गोला तहसील के थे जबकि एक गांव खजनी तहसील का था। इन सभी गांवों में लोगों को आने जाने के लिए नावें लगाईं गईं थीं। बाढ़ का पानी खत्म होने से इन गांवों से नावें हटा ली गईं हैं।
बताते चलें कि जिले की सभी नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे बह रहीं थीं। एक मात्र सरयू नदी दक्षिण में बरहज के पास खतरे के निशान से ऊपर थी। शनिवार की सुबह ही वह खतरे के निशान से नीचे आ गई। अब संबंधित गांवों में सफाई अभियान चलाने और दवाओं का छिड़काव कराने को कहा गया है। इसके लिए पंचायती राज विभाग को निर्देश दिया गया है कि प्रभावित गांवों में साफ-सफाई अभियान चलाने के साथ छिड़काव का काम शुरू करा दें।