गोरखपुर: दिवाली से पहले बाढ़ पीड़ितों को मिल जाएगा मुआवजा, डीएम ने बुलाई बैठक
गोरखपुर में नुकसान के अब तक के आंकलन कार्य की जांच होगी। गोरखपुर जिले में 398 गांव बाढ़ से घिरे थे, 5600 हेक्टेअर से अधिक फसल इसकी जद में आ गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में बाढ़ पीड़ितों को दिवाली से पहले मुआवजा मिल जाएगा। इसके लिए प्रभावित गांवों में नुकसान के आकलन का काम तेज कर दिया गया है। किसानों की फसल, मकान और पशु के साथ ही सभी संबंधित विभागों को नुकसान का आंकलन कर हर हाल में 15 अक्तूबर तक रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। बंधों आदि के नुकसान को लेकर तैयार प्रस्ताव व मौके का मुआयना करने के लिए केंद्रीय टीम के भी अगले महीने तक आने के आसार हैं।
नुकसान के आंकलन के लिए डीएम विजय किरन आनंद ने 13 सितंबर को ही निर्देश जारी करते हुए कमेटी का गठन कर दिया है। आंकलन के काम की प्रगति जांचने के लिए डीएम ने मंगलवार की रात आठ बजे बैठक भी बुलाई है।
बता दें कि जिले में बाढ़ के पानी से जहां 398 गांव घिर गए थे वहीं 3.12 लाख की आबादी प्रभावित हुई है। 56 हजार हेक्टेअर से अधिक की फसल भी बाढ़ की जद में रही। अब जबकि सभी प्रभावित गांवों से बाढ़ का पानी निकल गया है तो फसल से लेकर पशुओं की हानि, मकान, झोपड़ी, स्कूल, सड़क आदि के नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं
पर्यटन के विकास से रोजगार सृजन की बाधा को पार किया जा सकता है। जनपद में पर्यटन का जितना विकास होगा, उतना ही अधिक लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर ये बातें जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने कहीं।
विजय चौक स्थित एक होटल में विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए डीएम विजय किरन आनंद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय और घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन और संस्कृति को जोड़कर कार्य किया जा सकता है, इसके लिए व्यापक कार्य योजना बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है।
जनपद में बीते साढ़े चार साल में लगभग दो सौ करोड़ के पर्यटन संबंधित विकास के कार्य हुए हैं। आधारभूत सुविधाओं को भी बढ़ाया जा रहा है। हमें अपनी धरोहरों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न आयामों पर काम करना होगा। जीडीए वीसी प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं।
गोरखपुर में होटल उद्योग में कई होटल स्थापित होने के साथ-साथ जनपद की अन्य स्थानों से कनेक्टिविटी भी अच्छी हो रही है इससे जनपद के पर्यटन के विकास में मदद मिल रही है। कार्यक्रम में गोरखपुर विश्वविद्यालय के अजय शुक्ला, इन्टेक के एमके कंदोई, अतुल सराफ ने भी पर्यटन के विकास के बारे में भी अपनी राय रखी। इस अवसर पर आरटीओ पर्यटन ने जनपद में पर्यटन के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।