फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Flights to Delhi, Mumbai and Kolkata delayed due to bad weather

Gorakhpur News: खराब मौसम के कारण दिल्ली, मुंबई और कोलकाता की उड़ानें लेट

Wed, 01 Jul 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Flights to Delhi, Mumbai and Kolkata delayed due to bad weather
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। खराब मौसम के कारण सोमवार को एयरपोर्ट पर विमानों का संचालन प्रभावित रहा। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता की उड़ानें निर्धारित समय से देरी से पूरी हुईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की मुंबई से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट दोपहर 3:20 की जगह शाम 4:55 बजे लैंड हुई। कोलकाता की 3:30 की जगह 4:17 बजे, दिल्ली की 4:10 की जगह 5:29 बजे, स्पाइसजेट की मुंबई की 6:15 की जगह 7:50 बजे आई। इस वजह से गोरखपुर से होने वाली उड़ानें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन

गोरखपुर से कोलकाता जाने वाले इंडिगो के विमान ने अपराह्न 3:50 की जगह शाम 4:57 बजे उड़ान भरी। इसी तरह इंडिगो की मुंबई की फ्लाइट चार बजे की जगह 5:52 बजे, दिल्ली के लिए 4:40 की जगह 6:43 बजे, स्पाइसजेट की मुंबई के लिए 6:50 की जगह 8:52 बजे, अकासा की फ्लाइट ने बंगलूरू के लिए 7:30 की जगह 8:29 बजे उड़ान भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed