फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Flights between Delhi and Mumbai are delayed, causing inconvenience to passengers.

Gorakhpur News: दिल्ली और मुंबई की उड़ानें लेट, यात्रियों को हुई परेशानी

Sat, 27 Dec 2025 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Flights between Delhi and Mumbai are delayed, causing inconvenience to passengers.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। खराब मौसम के कारण शुक्रवार को दिल्ली और मुंबई के लिए उड़ानों में देरी हुई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्पाइसजेट और इंडिगो की कई उड़ानों का शेड्यूल प्रभावित हुआ।

जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट सुबह 10:50 बजे लैंड करनी थी लेकिन खराब मौसम और वायु मार्ग की स्थिति के कारण यह पूर्वांह्न 11:48 बजे ही उतरी। वहीं, इंडिगो की दिल्ली से आ रही फ्लाइट शाम 4:10 बजे की बजाए 6:34 बजे लैंड हुई। गोरखपुर से दिल्ली के लिए स्पाइसजेट की उड़ान भी निर्धारित समय पूर्वांह्न 11:30 बजे से लेट होकर दोपहर 12:43 बजे रवाना हुई। मुंबई की ओर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी प्रभावित रही। निर्धारित समय शाम चार बजे से यह 5:03 बजे रवाना हुई। वहीं, दिल्ली के लिए इंडिगो की फ्लाइट शाम 4:40 बजे के बजाय 7:52 बजे उड़ान भर पाई। यात्रियों ने बताया कि उड़ान में देरी के कारण उन्हें एयरपोर्ट पर लंबा समय इंतजार करना पड़ा और कई को कनेक्टिंग फ्लाइट्स पकड़ने में भी परेशानी हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed