{"_id":"5f3d40d65bca841be9419ec5","slug":"flight-will-start-from-gorakhpur-to-lucknow-on-october-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर से 25 अक्तूबर से लखनऊ के लिए शुरू होगी उड़ान, शेड्यूल हुआ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर से 25 अक्तूबर से लखनऊ के लिए शुरू होगी उड़ान, शेड्यूल हुआ जारी
Wed, 19 Aug 2020 08:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 19 Aug 2020 08:40 PM IST
सार
- रोजाना होगी उड़ान, एक घंटे में पूरी होगी यात्रा, 2500 होगा किराया
- दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की एटीआर ही लखनऊ के लिए भी उड़ान भरेगी
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत अब गोरखपुर से लखनऊ के लिए पहली विमान सेवा 25 अक्तूबर से शुरू होगी। इसे लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है। गोरखपुर से नई दिल्ली जाने वाला एयर इंडिया का 72 सीट वाला विमान ही रोजाना लखनऊ के लिए भी उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
एक घंटे के इस सफर के लिए करीब 2500 रुपये किराया देना होगा। पहले चार जुलाई 2020 से ही यह सेवा शुरू होने वाली थी लेकिन एयरक्राफ्ट नहीं होने की वजह से उड़ान शुरू नहीं हो सकी। शेड्यूल के मुताबिक नई दिल्ली से एयर इंडिया का विमान दिन में 12 बजे उड़ान भरकर दो बजे गोरखपुर पहुंचेगा।
विज्ञापन
यही विमान आधे घंटे बाद 2.30 बजे उड़ान भरकर 3.30 बजे लखनऊ पहुंचेगा और फिर 4.30 बजे लखनऊ से गोरखपुर आएगा। करीब एक घंटे के अंतराल के बाद फिर वही विमान 5.30 बजे नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।
विज्ञापन
इसी के साथ अब गोरखपुर से दिल्ली के लिए इंडिगो, स्पाइस जेट और एयर इंडिया की तीन फ्लाइट, हैदराबाद, कोलकाता और प्रयागराज के लिए इंडिगो की एक-एक फ्लाइट, मुंबई की स्पाइस जेट की एक फ्लाइट तथा लखनऊ की एयर इंडिया की एक फ्लाइट समेत कुल नौ फ्लाइट हो जाएगी।