{"_id":"5ed3990883c1ea004532bbc0","slug":"flight-will-start-for-hyderabad-from-68-days-later-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर एयरपोर्ट ने कसी कमर, 68 दिन बाद कल से हैदराबाद के लिए भी शुरू होगी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर एयरपोर्ट ने कसी कमर, 68 दिन बाद कल से हैदराबाद के लिए भी शुरू होगी उड़ान
Sun, 31 May 2020 05:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 31 May 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur airport
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर से दिल्ली-मुंबई समेत अब चार उड़ाने होंगी। सोमवार से गोरखपुर से हैदराबाद के लिए भी विमान सेवा शुरू हो जाएगी। 25 मई से ही यह उड़ान शुरू होने वाली थी। टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
मगर तेलंगाना सरकार ने अनुमति नहीं दी जिससे विमान कंपनी इंडिगो को फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी। अब सरकार से अनुमति मिल गई है, जिसके बाद फिर से यह विमान सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी ने बताया कि हैदराबाद से इंडिगो की फ्लाइट सुबह 9.30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। एक घंटे इंतजार के बाद वही फ्लाइट गोरखपुर से हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी।
विज्ञापन
उधर लॉकडाउन के बीच 25 मई से शुरू हुई विमान सेवा के बाद रविवार को एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा चहल-पहल रही। दिल्ली-मुंबई की तीन फ्लाइटों से सबसे ज्यादा यात्री आए और फिर गए भी।
विमान सेवा शुरू होने के पहले दिन जहां कुल 223 यात्री आए और 134 यात्री गए वहीं रविवार को 425 यात्री आए और 196 यात्री गए। दिल्ली और मुंबई की स्पाइस जेट फ्लाइट फुल होकर गोरखपुर पहुंची। दिल्ली से जहां 177 यात्री आए वहीं मुंबई से 191 यात्री।