फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Flight starts from Gorakhpur Airport on 25 May during Lockdown

खुशखबर: गोरखपुर एयरपोर्ट से 25 मई से उड़ान होगी शुरू, इस शहर में जाने की होगी अनुमति

Fri, 22 May 2020 05:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 May 2020 05:55 PM IST
सार

  • दो महीने के बाद शुरू होने जा रही विमान सेवा
  • गोरखपुर से कोलकाता-प्रयागराज के लिए अभी करना होगा थोड़ा इंतजार

विज्ञापन
Flight starts from Gorakhpur Airport on 25 May during Lockdown
Gorakhpur airport - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर से रेल सेवा शुरू होने के पहले ही विमान सेवा शुरू हो जाएगी। एक जून से ट्रेनों का संचलन शुरू होने वाला है जबकि 25 मई से ही गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए दो व मुंबई और हैदराबाद के लिए एक-एक फ्लाइट शुरू हो रही है।

विज्ञापन


कोलकाता, प्रयागराज के लिए विमान सेवा की घोषणा नहीं की गई है। दिल्ली के लिए भी इंडिगो की एक उड़ान ठप रहेगी। पहले जहां गोरखपुर से सात उड़ानें थीं वह फिलहाल चार ही होंगी। समय को लेकर थोड़ा मंथन अब भी बाकी है। शनिवार को वह भी स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक 25 मई से स्पाइसजेट कंपनी जहां मुंबई और दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू करेगी, वहीं इंडिगो अभी सिर्फ हैदराबाद की। एयर इंडिया भी दिल्ली की अपनी फ्लाइट सेवा शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ऐसे की जाएगी जांच

एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी का कहना है कि उड़ान शुरू करने को लेकर एयरपोर्ट पर सभी तैयारियां पूरी हैं। शेड्यूल आ चुका है। बस टाइमिंग को लेकर मंथन चल रहा है। उधर, कोरोना के संक्रमण से यात्रियों को बचाने के लिए एयरपोर्ट पर कई तरह के उपाय किए गए हैं। हर उस प्रक्रिया या जगह जहां से संक्रमण फैल सकता है, उसे खत्म करने की पूरी कोशिश की गई है।

टर्मिनल में प्रवेश के लिए कांटेक्टलेस सिस्टम बनाया गया है ताकि कोई यात्री एक-दूसरे के संपर्क में न आए। यात्रियों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए जगह-जगह मार्किंग कर दी गई है। दस्तावेजों की जांच से पहले मुसाफिरों की थर्मल स्कैनिंग होगी। टर्मिनल गेट पर ही उन्हें सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाएगा। टिकट और आईडी प्रूफ की स्कैनिंग बिना छुए की जाएगी।

25 मार्च से बंद थी विमान सेवा  
गोरखपुर से दिल्ली के लिए कुल सात उड़ानें होती हैं। दिल्ली के लिए स्पाइस जेट, एयर इंडिया और विमान कंपनी इंडिगो की फ्लाइट है जबकि मुंबई के लिए स्पाइस जेट और हैदराबाद, कोलकाता व प्रयागराज के लिए इंडिगो की एक-एक उड़ान है। पहले चरण के लॉकडाउन यानी 25 मार्च से ही इन सभी फ्लाइटों की सेवा बंद चल रही है।

25 मई से इन शहरों के लिए होगी फ्लाइट
  • दिल्ली- स्पाइसजेट
  • दिल्ली- एयर इंडिया
  • मुंबई- स्पाइस जेट
  • हैदराबाद- इंडिगो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed