फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Flight of two flights to New Delhi canceled

गोरखपुर एयरपोर्ट: नई दिल्ली की दो फ्लाइटों की उड़ान निरस्त, इस वजह से यात्री हुए परेशान

Wed, 30 Mar 2022 03:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Mar 2022 03:24 PM IST
सार

एयरपोर्ट के निदेशक प्रभाकर बाजपेई का कहना है कि उड़ाने निरस्त रही हैं। इसकी मुख्य वजह परिचालन संबंधी दिक्कतें हैं। कंपनियों की तरफ से जानकारी दी गई है।

विज्ञापन
Flight of two flights to New Delhi canceled
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

गोरखपुर एयरपोर्ट से नई दिल्ली जाने वाली दो फ्लाइटों की उड़ान अचानक निरस्त कर दी गई। इससे यात्रियों को परेशानी हुई है। उड़ान का निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी इंडिगो के कर्मचारी एयरपोर्ट स्थित काउंटर पर नहीं मिले। इस कारण यात्रियों को सही व सटीक जानकारी तक नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से गोरखपुर सुबह 9:50 बजे आती है। यही फ्लाइट सुबह 10:20 बजे गोरखपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरती है। इस लिहाज से यात्री सुबह नौ बजे से पहले ही एयरपोर्ट पहुंच गए, लेकिन उड़ान निरस्त होने की सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन


साहित्यकार प्रो. रामदेव शुक्ल को भी नई दिल्ली जाना था। उनके मुताबिक सुबह 10:20 तक डिस्प्ले बोर्ड पर फ्लाइट के प्रस्थान का समय सही बता रहा था। लिहाजा, सभी यात्रियों को टर्मिनल तक ले जाया गया। बाद में पता चला कि उड़ान निरस्त कर दी गई है। इससे दिक्कत हुई और सुबह 11 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट से नई दिल्ली जाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह स्पाइस जेट की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट भी निरस्त कर दी गई। यह फ्लाइट शाम 5:30 बजे आती है। यह दोनों उड़ानें 30 मार्च को भी निरस्त रहेंगी। दूसरी तरफ, एयर इंडिया की फ्लाइट करीब 30 मिनट देरी से रवाना हुई। एयरपोर्ट के निदेशक प्रभाकर बाजपेई का कहना है कि उड़ाने निरस्त रही हैं। इसकी मुख्य वजह परिचालन संबंधी दिक्कतें हैं। कंपनियों की तरफ से जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed