{"_id":"5eeb6e615fa8c12db717b19f","slug":"flight-from-gorakhpur-to-kolkata-prayagraj-from-july-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: गोरखपुर से एक जुलाई से कोलकाता, प्रयागराज के लिए भी फ्लाइट, शुरू हुई टिकटों की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: गोरखपुर से एक जुलाई से कोलकाता, प्रयागराज के लिए भी फ्लाइट, शुरू हुई टिकटों की बुकिंग
Thu, 18 Jun 2020 07:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 18 Jun 2020 07:08 PM IST
सार
- टिकटों की बुकिंग शुरू, कोलकाता से आने वाली फ्लाइट ही जाएगी प्रयागराज
- 22 जून से दिल्ली के लिए इंडिगो की फ्लाइट हर दिन उड़ान भरेगी
विज्ञापन
Gorakhpur airport
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर से एक जुलाई से कोलकाता और प्रयागराज के लिए भी विमान सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए इंडिगो ने टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। इसी के साथ गोरखपुर एयरपोर्ट से विमान सेवा अपने पुराने ढर्रे पर लौट आएगी। यानी दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता और प्रयागराज के लिए पहले जितनी उड़ानें होती थीं, उतनी उड़ान शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक पहले के तरह ही इंडिगो की जो फ्लाइट कोलकाता से आएगी वही प्रयागराज जाएगी। प्रयागराज से गोरखपुर लौटने वाली फ्लाइट ही फिर कोलकाता जाएगी। उधर 22 जून से विमान कंपनी इंडिगो सप्ताह में सातों दिन दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। अभी यह फ्लाइट सिर्फ तीन दिन ही जाती रही है।
विज्ञापन
दरअसल यात्रियों की कम संख्या को देखते हुए ही इंडिगो ने पांच जून से हैदराबाद की उड़ान सप्ताह में हर दिन के बजाए घटाकर सिर्फ चार दिन कर दी। बाकी बचे तीन दिन वहीं विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरता है। मगर अब विमान कंपनी ने पूर्व की ही तरह दिल्ली के लिए सातों दिन इंडिगो की एक अलग फ्लाइट कर दी है। गोरखपुर से हैदराबाद की उड़ान सोमवार, मंगलवार, शनिवार और रविवार को होती रहेगी।
विज्ञापन