{"_id":"605ae5d08ebc3ecbb54f73cb","slug":"flatted-factory-will-be-built-at-two-places-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: गोरखपुर में दो स्थानों पर बनेगी फ्लैटेड फैक्ट्री, प्रस्ताव जल्द तैयार करने का दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: गोरखपुर में दो स्थानों पर बनेगी फ्लैटेड फैक्ट्री, प्रस्ताव जल्द तैयार करने का दिए निर्देश
Wed, 24 Mar 2021 12:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:40 PM IST
सार
- रेडीमेड गारमेंट उद्योग की समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने प्रस्ताव जल्द तैयार करने का दिए निर्देश
विज्ञापन
बैठक करते कमिश्नर जयंत नार्लिकर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने कहा कि गोरखपुर में दो स्थानों पर फ्लैटेड फैक्ट्री बनेगी। गीडा में फ्लैटेड फैक्ट्री बनाने का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम को भेजा जा चुका है। वहीं उद्योग विभाग एवं हथकरघा विभाग को शहर में किसी स्थान पर फ्लैटेड फैक्ट्री बनाने का प्रस्ताव दो सप्ताह में तैयार करने का भेजने को कहा।
विज्ञापन
मंगलवार को कमिश्नर आयुक्त सभागार गोरखपुर में एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत गोरखपुर जिल के लिए दूसरे उत्पाद के रूप में चयनित रेडिमेड गारमेंट उद्योग को प्रोत्साहित करने संबंधी समीक्षा बैठक में उक्त निर्देश दिया।
विज्ञापन
कहा कि गोरखपुर को रेडिमेड गारमेंट का हब के रूप में विकसित करने हेतु दो स्थानों पर फ्लैटेड फैक्ट्री बनाया जाना है। जिसमें एक स्थान गीडा पर उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। दूसरे स्थान के लिए उद्योग विभाग और हथकरघा विभाग दो स्प्ताह में प्रस्ताव तैयार कर भेजे।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने गीडा के सीईओ को उद्यमियों को ट्रेनिंग एवं मार्केटिंग की सुविधा देने के लिए दो सप्ताह में विस्तृत कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान गीडा सीईओ ने गीडा में दो माह में डिमांड सर्वे में चिह्नित उद्यमियों के लिए भूमि उपलब्धता भीटी रावत में सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान कमिश्नर ने लीड बैंक मैनेजर को ओडीओपी योजना के अंतर्गत रेडीमेड गारमेंट उद्योग के लिए प्राप्त ऋण आवेदन पत्रों का इसी वित्तीय वर्ष में निस्तारण कराने का निर्देश दिया। बैठक में सीईओ गीडा पवन अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी इंद्रजीत सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त आशुतोष त्रिपाठी, संयुक्त आयुक्त उद्योग रवि कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त हथकरघा रामबड़ाई, लीड बैंक मैनेजर रामआधार, चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विष्णु अजीत सरिया, पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल, रमाकांत शुक्ला आदि मौजूद रहे।