फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   flatted factory complex will be ready in 15 months

Gorakhpur News: 15 महीने में तैयार होगा फ्लैटेड फैक्ट्री कांप्लेक्स, 80 लगेंगी फैक्ट्रियां

Fri, 23 Dec 2022 01:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Dec 2022 01:40 PM IST
सार

करीब 33 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस कांप्लेक्स में रेडीमेड गारमेंट संबंधी 80 फैक्ट्रियां लगाई जा सकती हैं। इसके लिए केंद्र सरकार के एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) मंत्रालय से 25 जुलाई को ही अंतिम अनुमोदन प्राप्त हो गया था।

विज्ञापन
flatted factory complex will be ready in 15 months
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

छोटे और मध्यम रेडीमेड गारमेंट कारोबारियों के लिए गीडा में स्थापित होने वाला फ्लैटेड फैक्ट्री कांप्लेक्स 15 महीने में (मार्च 2024) में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके निर्माण के लिए गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) प्रशासन पांच जनवरी को टेंडर जारी करेगा।
विज्ञापन


करीब 33 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस कांप्लेक्स में रेडीमेड गारमेंट संबंधी 80 फैक्ट्रियां लगाई जा सकती हैं। इसके लिए केंद्र सरकार के एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) मंत्रालय से 25 जुलाई को ही अंतिम अनुमोदन प्राप्त हो गया था। स्थापना के लिए 12 करोड़ रुपये केंद्र सरकार की तरफ से अनुदान के रूप में मिल चुके हैं। शेष धनराशि उत्तर प्रदेश सरकार लगाएगी।
विज्ञापन


तीन हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
फ्लैटेड फैक्ट्री में रेडीमेड गारमेंट सेक्टर से जुड़े उद्यमियों को सुविधायुक्त हाल उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि वे कम पूंजी में भी आसानी से काम कर सकें। यहां लगने वाली औद्योगिक इकाइयों के माध्यम से करीब तीन हजार लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि फ्लैटेड फैक्ट्री के लिए पांच जनवरी को टेंडर जारी होगा। 15 महीने में फैक्ट्री का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसमें कुल 80 यूनिटें लगेंगी। शुरुआती चरण में इसमें 1500 लोगों को प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिलने की संभावना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed