{"_id":"62a32524daf4087af533052c","slug":"five-players-of-gorakhpur-will-show-their-skills-in-national-swimming-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में हुनर दिखाएंगे गोरखपुर के पांच खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में हुनर दिखाएंगे गोरखपुर के पांच खिलाड़ी
Fri, 10 Jun 2022 04:39 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 10 Jun 2022 04:39 PM IST
सार
टीम 21 जून को लखनऊ से रवाना होगी। चयनित पांचों खिलाड़ी गोरखपुर के रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
यूपी की टीम में जगह बनाने वाली दीपिका, आकाश, हिमांशु, अभिषेक और अजीत। (बाएं से दाएं)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के राजकोट में 24-26 जून के बीच आयोजित होने वाली 38वीं सब जूनियर तैराकी नेशनल चैंपियनशिप में गोरखपुर के पांच खिलाड़ी अपनी चमक बिखेरते नजर आएंगे। इन खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश की तैराकी टीम में जगह बनाई है।
विज्ञापन
बालक वर्ग में अजीत यादव, अभिषेक कन्नौजिया, हिमांशु सिंह, आकाश चौहान व बालिका वर्ग में दीपिका प्रतिभाग करेंगी। टीम 21 जून को लखनऊ से रवाना होगी। चयनित पांचों खिलाड़ी गोरखपुर के रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
खिलाड़ियों के चयन पर जिला तैराकी संघ के अध्यक्ष अभय कुमार मिश्र ‘नंदू मिश्रा’, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, उप क्रीड़ाधिकारी आजाद सिंह, संतोष प्रजापति, शरद मिश्रा, संध्या यादव, भाष्कर यादव, अमित त्रिपाठी, प्रमोद यादव, संतोष श्रीवास्तव आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन