फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   five people died in road accident in sant kabir nagar after returning from Lucknow airport

यूपी में भीषण सड़क हादसा, अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो सगे भाइयों सहित सात की मौत

Sun, 15 Nov 2020 02:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 15 Nov 2020 02:56 PM IST
विज्ञापन
five people died in road accident in sant kabir nagar after returning from Lucknow airport
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार व मृत युवकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में शनिवार यानि दिवाली की रात दो सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत सात लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में मरने वालों में चार युवक देवरिया जिले के और एक युवक कुशीनगर का शामिल है। जबकि दूसरी घटना में एक किशोर संतकबीरनगर और दूसरा सिद्धार्थनगर का रहने वाला था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पहली घटना शनिवार की रात करीब एक बजे कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवीन सब्जी मंडी के पास साहू धर्मकांटे के निकट हुई। कुशीनगर जिले के हाटा क्षेत्र के पिपरा कपूर गांव के रहने वाले 26 वर्षीय अरमान पुत्र सरफुद्दीन और देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के करमहा गांव निवासी 25 वर्षीय अमजद पुत्र अमरूद्दीन सऊदी अरब से शनिवार को लौट रहे थे।
विज्ञापन


अपने बड़े भाई अमजद को रिसीव करने 20 वर्षीय छोटे भाई अफजल गांव के रहने वाले ड्राइवर 35 वर्षीय रियाज अहमद पुत्र नत्थू और ड्राइवर हिरंदापुर निवासी 45 वर्षीय आस मोहम्मद पुत्र मोहम्मद इस्लाम के साथ कार से लखनऊ एपयरपोट गए थे। रात नौ बजे कार से पांचों लोग वापस लौट रहे थे। संतकबीरनगर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे स्थित नवीन मंडी के पास पहुंचे ही थे कि कार अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पहुंच कर बस्ती की ओर से जा रही ट्रक में घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में कार सवार पांचों लोगों की मौत हो गई। सूचना पर कोतवाल मनोज पांडेय अपने सहयोगी नवीन सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज अनिरुद्ध सिंह और बरदहिया चौकी इंचार्ज शैलेंद्र शुक्ला के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने क्रेन मंगाकर रास्ता से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को हटवाया।

कोतवाल मनोज पांडेय ने बताया कि मौके पर जांच के बाद प्रथम दृष्टया यही प्रतीत हो रहा है कि कार ड्राइवर को नींद आ गई होगी और कार डिवाइडर के ऊपर से गुजर कर दूसरी लेन में पहुंच कर ट्रक में घुस गई। जिससे कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई।

दूसरी घटना बेलहर क्षेत्र में बेलहर खुर्द गांव के पास हुई। बेलहर कला क्षेत्र के जंगल बेलहर गांव निवासी 15 वर्षीय मोहम्मद असद पुत्र मोईद दिवाली पर्व पर दुर्गजोत के पास शहीद बाबा के मजार पर लगे उर्स के मेले में गया था। वह साइकिल से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान सिद्धार्थनगर जिले के खेसहरा थाना क्षेत्र के बदुरगहना गांव निवासी 19 वर्षीय अतुल त्रिपाठी पुत्र स्व. भोलानाथ और उनके बड़े भाई अंकुर त्रिपाठी बाइक से आ रहे थे।

बाइक बड़े भाई अंकुर चला रहे थे। रात साढ़े नौ बजे बेलहर खुर्द के पास जानवर को बचाने के प्रयास में साइकिल और बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें साइकिल सवार मोहम्मद असद और बाइक पर पीछे बैठे अतुल त्रिपाठी घायल हो गए। जबकि बाइक चालक अकुंर त्रिपाठी को मामूली चोटें आईं।

हादसे के बाद एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी मेंहदावल ले जाया गया। जहां से घायल किशोर असद को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि बाइक सवार घायल अतुल त्रिपाठी को भर्ती करके उपचार शुरू किया।

देर रात में जिला अस्पताल में जहां घायल मोहम्मद असद की उपचार के दौरान मौत हो गई, वहीं मेंहदावल सीएचसी में उपचार के दौरान घायल अतुल त्रिपाठी की भी मौत हो गई। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जानवर को बचाने के चक्कर में बाइक और साइकिल की टक्कर में दोनों घायलों की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed